Sunday , May 5 2024
Breaking News

Ziyona Chana: 39 पत्नी और 89 बच्चों वाले जियोना चाना का निधन

Ziyona Chana Passed Away:digi desk/BHN/ आइजोल/ दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया के रूप में ख्यात जियोना चाना का निधन हो गया है। उत्तर पूर्वी राज्य मिजोरम के निवासी Ziyona Chana की उम्र करीब 76 वर्ष थी। गौरतलब है कि अपने जीवनकाल में Ziyona Chana ने कुछ 39 बार शादियां की थी और उनके 89 बच्चे हैं साथ ही 33 से ज्यादा नाती-पोते हैं। Ziyona Chana के निधन के मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांंगा ने दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजली दी है।

Ziyona Chana के निधन पर बोले मुख्यमंत्री

विश्व के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जियोना चाना के निधन पर मुख्यमंत्री जोरामथांग ने सोशल मीडिया पर उनके विशाल परिवार की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि ‘मिजोरम भारी मन से जियोना चाना को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। माना जाता है कि वह दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया थे। उनके परिवार में 38 पत्नियां व 89 बच्चे हैं। जियोना के परिवार की वजह से मिजोरम व उनका गांव बख्तवांग पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया था।’

लंबे समय से बीमार थे Ziyona Chana

Ziyona Chana बीते कुछ समय से कई बीमारियों के कारण परेशान थे। Ziyona Chana को हाई ब्लड प्रेशर व डायबिटीज की शिकायत थी। 11 जून को अचानक उनकी तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। Ziyona Chana का पूरा विशाल परिवार गांव में ही एक चार मंजिला मकान में रहता है। इस मकान में 100 से ज्यादा कमरे हैं और सभी लोग एक साथ इकट्टा रहते हैं। Ziyona Chana के सबसे बड़े पुत्र पारलियाना की उम्र करीब 52 साल है।

About rishi pandit

Check Also

नहीं मिला अमेठी से टिकट, फेसबुक पर रॉबर्ट वाड्रा ने लिखा भावुक पोस्ट

नई दिल्ली. चुनाव से पहले चर्चा थी कि इस बार रॉबर्ट वाड्रा कांग्रेस के टिकट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *