Friday , October 30 2026
Breaking News

Accdient: टैंकर पलटा, लोग बर्तन व ड्रम में भर कर ले गए तेल

Tanker overturned people took oil in pots and drum: digi desk/BHN/उज्जैन/आगर रोड पर घट्टिया थाना क्षेत्र के जैथल के समीप गुरुवार दोपहर 24 हजार लीटर पाम तेल से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर में भरा तेल रिसने लगा तो लूट मार मच गई। लोगों ने बर्तन व ड्रम में तेल भर लिया। टैंकर चालक का कहना है कि कार को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। तेल की अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई जा रही है।

टैंकर पलटने की सूचना मिलने पर घट्टिया व चिमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को हटाकर सड़क साफ करवाई। तेल के कारण कई वाहन चालक फिसल गए। टीआइ विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि गुजरात के कच्छ से खाने का तेल लेकर टैंकर चालक घट्टिया के बांदका स्थित फैक्ट्री पर जा रहा था।

जैथल के समीप सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे टैंकर के फूटने के कारण उसमें भरा 24 हजार लीटर तेल रिसने लगा। सड़क पर तेल फैल गया। तेल टैंकर के पलटने की सूचना मिलने पर वहां लूट मार मच गई। आसपास के ग्रामीण बर्तन व ड्रम में तेल भरकर ले गए। जानकारी मिलने पर चिमनगंज व घट्टिया पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से हटा दिया। इसके बाद क्रेन की मदद से टैंकर सीधा किया।

फिसले वाहन चालक

सड़क पर तेल फैलने के कारण आगर रोड से गुजरने वाले दोपहिया चालक फिसलकर गिरने लगे थे। पुलिस जवान ने लोगों को रोककर वाहन धीरे चलाने को कहा। इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाकर सड़क साफ करवाई। टैंकर चालक ने बताया कि टैंकर में 24 हजार लीटर पाम आइल था। जिसकी कीमत करीब 13 लाख रुपये है। बता दें कि बांदका में बच्चों के स्नैक्स निर्माण फैक्ट्री है। जहां तेल की सप्लाय की जाना थी।

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर के आरौन में 30 अक्टूबर को लगेगा जन-विश्वास शिविर, लोगों की समस्याओं का होगा समाधान

ग्वालियर मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत ग्वालियर जिले में जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविरों का आयोजन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *