Friday , October 30 2026
Breaking News

ट्रेन में टॉयलेट के सामने युवक ने शादीशुदा महिला से की शादी

The yong man married a married women in front of the toilet in the train: digi desk/BHN/ बिहार के सुल्तानगंज में एक प्रेमी जोड़ी ने चलती ट्रेन में टॉयलेट के सामने शादी कर ली। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। खबरों के अनुसार महिला के परिवार ने उसका प्रेम प्रसंग जानने के बाद उसकी जबरन शादी करा दी थी। इसके बाद महिला ने अपने पति के साथ रहने से मना कर दिया और अपने प्रेमी के साथ भागकर ट्रेन में ही शादी कर ली। मामला सुल्तानगंज के भीरखुर्द का है। यहां उधाडीह गांव में रहने वाले आशू कुमार का गांव की ही एक महिला अनु कुमारी के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच लड़की के घर वालों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने उसके घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी और इसी साल अप्रैल के महीने में जबरन उसकी शादी करा दी गई।

महिला ने पति को ठुकराया

शादी के बाद अनु का मन अपने ससुराल में नहीं लगता था। क्योंकि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। उसने अपने पति के साथ रहने से मना कर दिया और मौका मिलते ही अपने ससुराल से भाग निकली। अनु का प्रेमी आशू उसे सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर मिला। दोनों ने यहां से ट्रेन पकड़ी और बेंगलुरू के लिए रवाना हो गए।

ट्रेन में रचाई शादी

ट्रेन में चढ़ने के बाद अनु तुरंत शादी की जिद करने लगी। इसके बाद दोनों ने चलती ट्रेन के डिब्बे में टॉयलेट के सामने शादी कर ली। आशु ने अनु की मांग में सिंदूर भरा और दोनों एक दूसरे के हो गए। कुछ लोगों ने इस घटना को अपने कैमरे कैद कर लिया और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। इसके बाद से यह फोटो जमकर वायरल हो रही है। इस शादी पर लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

About rishi pandit

Check Also

लखनऊ में घरों के अंदर क्यों घुस रहे कोबरा और जहरीले सांप? अब तक 110 पकड़े गए

लखनऊ चौड़ा फन और लंबाई एक मीटर से अधिक, किसी पर हमला कर दे तो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *