Sunday , October 6 2024
Breaking News

Rashifal Today 9 June: कुंभ राशि वालों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, जाने अन्य राशिफल

मेष: मैत्री संबंध मजबूत होगे। पारिवारिक, धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सेदारी रहेगी। शारीरिक दूरी का पालन करें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। विरोधी परास्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष: आर्थिक मामलों में सुधार और उन्नति हो सकती है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा। दुश्मनों से सावधान रहें।

मिथुन: रोजगार के क्षेत्र में प्रगति हो सकती है। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। पारिवारिक प्रतिष्ठा और दांपत्य जीवन में शांति रहेगी। नए लोगों से संबंध बनेंगे।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और क्रिएटिव कार्यों में प्रगति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहें।

सिंह: रिश्तों में मजबूती आने के साथ ही दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए अवसर मिलने से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कन्या: रिश्तों में मजबूती आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

तुला: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नए संबंध बनेंगे।

वृश्चिक: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पिता या संबंधित अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और व्यापार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में तनाव आ सकता है। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा लेकिन दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा, लेकिन आपसी समझ के साथ मामले का निराकरण किया जा सकताा है। जीनवसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन: रिश्तों में मधुरता आएगी लेकिन पारिवारिक जीवन तनाव रह सकता है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सान्निध्य प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

About rishi pandit

Check Also

वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी दिशा में होना चाहिए पैर

हिंदू धर्म में मानव जीवन के हर क्रियाकलाप किसी न किसी प्रकार से नियम अनुशासन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *