Rakhi sawant took class of the person staring on the middle road: digi desk/BHN/ बाॅलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत अपने तेज तर्रार अंदाज के लिए जानी जाती हैं। शनिवार को बीच सड़क पर उन्होनें एक शख्स को जमकर फटकार लगा दी। जब राखी मुंबई की सड़क पर पैपराजी से बातचीज कर रही थी तब ही एक शख्स उन्हें घूरे जा रहा था। यह देखकर वह ज्यादा देर चुप नहीं रही और उस बंदे की क्लास लगा दी। उस व्यक्ति से राखी ने कहा कि कभी लड़की नहीं देखी क्या? बस क्या था यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल होने लगा।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में राखी एक शख्स पर नाराज होती दिख रही हैं। उन्होंने उस आदमी से कहा कि ‘‘अंकल आप जाओ न। मैं इंटरव्यू दे रही हूॅं। आप क्यूं देख रहे हो? लड़की नहीं देखी अंकल? इतना सब सुनने के बाद शख्स ने अपनी बाइक स्टार्ट करने के लिए किक मारी और गिरते गिरते बच गया। जिसके बाद राखी ने कहा कि ‘‘देखो एक्सीडेंट हो जाएगा। जाओ उधर देखो मेरे को मत देखो’’ वह आदमी फिर भी कहते हुए पीछे से निकल गया कि अगर उसका एक्सीडेंट हो गया तो यह राखी की गलती होगी।
पर्ल वी पुरी पर राखी ने कह दी ये बड़ी बात
इस दौरान राखी ने अभिनेता पर्ल वी पुरी को लेकर भी अपने विचार रख दिए। बता दें कि मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को रेप के आरोप में पर्ल वी पुरी को गिरफ्तार किया था। जिसे लेकर राखी ने कहा कि वह यह मानने के लिए तैयार ही नहीं है कि पर्ल किसी का रेप कर सकता है। यदि भगवान भी आकर खुद पर्ल के बारे में बोले तो भी मुझे यकीन नहीं होगा।