Monday , April 7 2025
Breaking News

भाजपा नेता गया प्रसाद की पत्नी ललिता कुशवाहा का कोरोना से देहांत

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ स्थानीय मुख्त्यारगंज बरदाडीह फाटक के पास रहने वाले भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य गया प्रसाद कुशवाहा की पत्नी ललिता कुशवाहा का कोरोना से शुक्रवार की सुबह देहांत हो गया। ललिता कुशवाहा का स्वास्थ्य 28 मई को खराब हो गया था। जिसके चलते उन्हें पहले सतना जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव आई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कालेज ले जाया गया।

जबलपुर मेडिकल कालेज में उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था। तकरीबन एक महीनें तक चले उपचार के बाद शुक्रवार की सुबह अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और 9 बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा शुभचिंतकों में शोक फैल गया। उल्लेखनीय है कि स्व. ललिता कुशवाहा पार्षद पद के लिए चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

About rishi pandit

Check Also

Yuvraj Singh का 2007 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा खुलासा, MS Dhoni ने एक सपने को तोड़ा

Yuvraj singh big disclosure about 2007 world cup: digi desk/BHN/ भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *