Wednesday , June 26 2024
Breaking News

Funny: नशे में धुत दूल्हा अपनी सास के ही गले में डालने लगा वरमाला..!

Drunk groom started putting garland around his mother:digi desk/BHN/ भारतीय संस्कृति में कई तरह के रीति रिवाज शामिल हैं। एक रीति रिवाज शादी को लेकर भी है, जिसमें दूल्हा जब बारात लेकर दुल्हन के घर जाता है, तो स्टेज पर दोनो की वरमाला होती है। तब दोनो ही एक दूसरे पर वरमाला डाल कर अपने पति-पत्नी के रिश्ते को आगे बढ़ाते हैं। लेकिन क्या कभी ऐसा हुआ है कि दूल्हा गलती से अपनी दूल्हन के गले में वरमाला न डालकर किसी दूसरे के गले में डाल दे। जानकर तो आपको खूब हंसी आती होगी और शायद आपको यकीन भी न हो लेकिन यह सच है।

जी हां सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्टेज पर एक दूल्हा और दुल्हन वरमाला की रस्म को पूरा करते हैं और दूल्हा दुल्हन के गले में वरमाला डालने की बजाए अपनी सास के गले में वरमाला डालने लगता है। यह मामला देखकर वहां पर मौजूद सारे लोग हंस-हंस कर लोट-पोट हो जाते हैं। फिर क्या था किसी ने यह पूरा वाक्या अपने मोबाइल के कैमरे में उतार लिया और आज यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

नशे में धुत था दूल्हा

दरअसल इस दूल्हे ने इतनी ज्यादा दारू पी रखी थी कि इसे इसका शरीर संभालते नहीं बन रहा था। और इस वजह से यह आउट ऑफ कंट्रोल था। फिर क्या जयमाला के समय दूल्हा अपनी दुल्हन को वरमाला पहनाने की कोशिश तो करता है लेकिन दारू माता की वजह से वह खुद को संभाल नहीं पाता और दुल्हन के बाजू में खड़ी उसकी माॅं यानी दूल्हे की सास के गले में वह वरमाला डालने लगता है। यह पूरा मामला इतना मजेदार था कि वहां पर खड़ी सारी पब्लिक हंस-हंस के लोट-पोट हो गई।

 

About rishi pandit

Check Also

बिहार-सिवान में कनपटी पर सटाकर युवक को मारी गोली, 10 दिन में तीसरी हत्या से दहशत

सिवान. सिवान में एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *