Sunday , September 22 2024
Breaking News

Monsoon update: केरल पहुंचा मानसून,जानिए इन 16 राज्यों में कब शुरू हो सकती है झमाझम

20 जून तक मध्यप्रदेश पहुंचने के आसार

 

Monsoon Alert:digi desk/BHN/ दक्षिण पश्चिम मानसून ने 3 जून, गुरुवार को केरल तट पर दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि केरल में आज मानसून की शुरुआत के लिए स्थितियां अनुकूल है। भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को कहा था कि केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के लिए गुरुवार को स्थितियां अनुकूल हैं। केरल में मानसून पहुंचने की सामान्य तिथि एक जून है। मौसम विभाग के मुताबिक, केरल में वर्षा वितरण की स्थितियों में सुधार हुआ है और दक्षिण अरब सागर के निचले स्तरों में पश्चिमी हवाएं मजबूत हुई हैं। उपग्रह तस्वीरों के मुताबिक, केरल तट और उससे लगे दक्षिणपूर्व अरब सागर के ऊपर बादलों में वृद्धि हुई है।

याद दिला दें कि मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया था कि केरल में मानसून 31 मई को पहुंचेगा, लेकिन 30 मई को उसने कहा कि अगले दिन मानसून पहुंचने के लिए स्थितियां अनुकूल नहीं हैं। विभाग के अनुसार इस साल मानसून सामान्य रहने की संभावना है।

जानिए किस राज्य में कब शुरू हो सकती है बारिश

  • 11 जून: महाराष्ट्र व तेलंगाना
  • 12 जून: पश्चिम बंगाल
  • 13 जून: ओडिशा
  • 14 जून: झारखंड
  • 16 जून: बिहार और छत्तीसगढ़
  • 20 जून: उत्तराखंड और मध्य प्रदेश
  • 23 जून: यूपी
  • 26 जून: गुजरात
  • 27 जून: दिल्ली और हरियाणा
  • 28 जून: पंजाब
  • 29 जून: राजस्थान

About rishi pandit

Check Also

अमेरिका दौरे से ठीक पहले आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी धमकी

नई दिल्ली खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *