Sagar dhankar murder case:digi desk/BHN/ पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में ओलम्पियन सुशील कुमार की मुसीबत बढ़ती जा रही है। सुशील को दिल्ली पुलिस की एक टीम हरिद्वार लेकर जा रही है। सागर की हत्या में गिरफ्तार हुए कुमार के मोबाइल की आखिरी लोकेशन यहीं मिली थी। जिसे बाद से यह अंदेशा जताया जा रहा था कि सुशील हरिद्वार में छिपा है। इसके चलते दिल्ली पुलिस ने दबिश भी दी। हालांकि बाद में पहलवान दिल्ली से गिरफ्तार हुआ।
हरिद्वार पुलिस से नहीं किया संपर्क
दिल्ली पुलिस ने इस बारे में हरिद्वार की पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस सुशील को बहादराबाद के शांतरशाह क्षेत्र लेकर पहुंचेगी। पहलवान को बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ भी ले जाया जा सकता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने कहा कि इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कोई संपर्क नहीं किया है। आरोपी को कहां लाया जा रहा, इस बारे में जानकारी नहीं है। अगर दिल्ली पुलिस मदद मांगती है तो पूरा सहयोग किया जाएगा।
मकोका लगाने की तैयारी
वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली पुलिस सुशील कुमार के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई कर सकती है। मकोका बेहद सख्त कानून है। इसके लगने के बाद सुशील को जमानत लेने में बड़ी परेशानी होगी। मकोका के बाद उम्रकैद तक की सजा हो सकती है।