Monday , June 16 2025
Breaking News

RCB ने चेन्नई को दिया 214 का टारगेट, कोहली-जैकब के बाद शेफर्ड की तूफानी पारी

नई दिल्ली
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शनिवार को आईपीएल 2025 का 52वां मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 213 रन बनाए। विराट कोहली ने 62 और जैकब बेथल ने 55 रन बनाए। चेन्नई के लिए पथिराना ने तीन विकेट लिए। बेंगलुरु ने अंतिम दो ओवर में शेफर्ड की बदौलत 54 रन बनाए।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जैकब बेथल और विराट कोहली ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी हुई। जैकब 33 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली ने 33 गेंद में 62 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और इतने ही छक्के लगाए। देवदत्त पडिक्कल को पथिराना ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 गेंद में 17 रन बनाए। जितेश शर्मा ने 7 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार 15 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। रोमरियो शेफर्ड ने 14 गेंद में नाबाद 53 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 छक्के और चार चौके लगाए।

About rishi pandit

Check Also

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने यूरोप दौरे में अपना अपराजेय अभियान जारी रखते हुए ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया

कोटिंच भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने यूरोप दौरे में अपना अपराजेय अभियान जारी रखते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *