Saturday , September 21 2024
Breaking News

Corona : कोरोना संक्रमण से प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा का निधन

Corona News Today 21 May:digi desk/BHN/ कोरोना महामारी की चपेट में आए प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा का निधन हो गया है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद 94 वर्षीय बहुगुणा को 9 मई को ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती करवाया गया था। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पर्यावरणविद् बहुगुणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त हुए इसे देश की अपूरणीय क्षति बताया है।

सुधर रहे हालात, 24 घंटों में 2.59 लाख नए केस, 3.57 लाख मरीज हुए ठीक

देश में कोरोना के खिलाफ जंग का असर दिखने लगा है। हालात लगातार सुधर रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 2,59,591 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 3,57,295 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं और 4,209 की मौत हुई है। इस तरह देश में अब तक कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2,60,31,991 पहुंच गई है। इनमें से 2,27,12,735 मरीज ठीक हो चुके हैं। मृतकों का आंकड़ा 2,91,331 है जबकि 30,27,925 एक्टिव केस हैं।

इसके साथ ही गुरुवार रात के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले सात दिन से नए मामलों की अपेक्षा ठीक होने वालों की संख्या अधिक रही। पिछले 24 घंटों में 3,52,364 लोगों के स्वस्थ होने से अब तक 2,27,01,264 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। इससे कोरोना से ठीक होने की दर में भी सुधार हुआ है। यह दर बढ़कर 86.74 फीसद हो गई है। जबकि मृत्यु दर 1.11 फीसद है।

देश में कुल सक्रिय मामलों में करीब 70 फीसद हिस्सेदारी आठ राज्यों की है। सबसे ज्यादा 5,34,954 सक्रिय मामले कर्नाटक में हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,83,253, केरल में 3,17,858, तमिलनाडु में 2,63,390, आंध्र प्रदेश में 2,09,134, राजस्थान में 1,43,974, बंगाल में 1,31,510 और उप्र में 1,16,434 मामले रह गए हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

समुद्र में जंग के लिए ऑपरेशनल हुआ स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत

नई दिल्ली  आख़िरकार लम्बे इन्तजार के बाद भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *