Saturday , October 5 2024
Breaking News

Cyclone Tauktae Updates: कर्नाटक में 4 की मौत, गोवा में भारी बारिश, मुंबई में अलर्ट

Cyclone Tauktae Updates:digi desk/BHN/ चक्रवाती तूफान टाक्टे (Cyclone Tauktae) तेजी से आगे बढ़ रहा है और खतरनाक रूप धारण करता जा रहा है। रविवार सुबह की स्थिति के मुताबिक, यह गोवा से 100 किमी दूर है। पहले कहा गया था कि यह मुंबई तय से दूरी से गुजरेगा, लेकिन इसके खतरनाक होने के कारण मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में रविवार दिनभर भारी बारिश हो सकती है। यह 18 मई की सुबह गुजरात तट पर पहुंचेगा। कुल मिलाकर पांच राज्यों (केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गुजरात) में अलर्ट किया गया है और एनडीआरएफ की 100 से ज्यादा टीमें तैनात की गई हैं। साथ ही वायु सेना को भी अलर्ट पर रखा गया है। Cyclone Tauktae का असर मध्य प्रदेश और राजस्थान तक दिखाई दे सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हालात पर नजर रखे हुए हैं। केरल में भारी बारिश और बाढ़ के कारण दो लोगों की मौत की सूचना है।

कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) के मुताबिक, चक्रवात तूफान के कारण पिछले 24 घंटों में 6 जिलों, 3 तटीय जिलों और 3 मलनाड जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा देखी गई है। अब तक 4 लोगों की जान जा चुकी है, 73 गांव प्रभावित हुए हैं।

Cyclone Tauktae आगे बढ़ते हुए गोवा तट से टकरा गया है। इसके चलते पणजी और आसपास भारी बारिश हो रही है। वहीं भारी बारिश, तेज हवा और बाढ़ के कारण कर्नाटक में चार लोगों की मौत हो गई। मुंबई में अलर्ट जारी है। बीएमसी तैयारी में जुटी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी बैठक करने वाले हैं।

एक्शन में पीएम मोदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तूफान से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह के अलावा विभिन्न मंत्रालयों व एजेंसियों के शीर्ष पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में तूफान की चपेट में आने के संभावित लोगों को सुरक्षित निकालने की बात सुनिश्चित की गई। उन्होंने बिजली, दूरसंचार, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल आपूर्ति में कोई व्यवधान आने पर उसकी तुरंत मरम्मत की बात भी कही। पीएम ने तूफान से प्रभावित होने वाले इलाकों के कोविड अस्पतालों का विशेष ध्यान रखने को भी कहा। उन्होंने स्थापित किए गए नियंत्रण कक्षों को 24 घंटे खुला रखने की भी हिदायत दी।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार की रात टाक्टे और विकराल होने की संभावना जताई है। इसके 18 मई को गुजरात के पोरबंदर और नालिया के बीच से गुजरने की संभावना है। इसके कारण 175 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान सौराष्ट्र के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। पश्चिम रेलवे ने राज्य में 56 ट्रेनों को फिलहाल रद कर दिया है।

शनिवार रात यह तूफान कर्नाटक के तट से टकरा गया। राज्य के गृहमंत्री बासवराज बोम्मई ने उसकी पुष्टि कर दी है। इस तूफान के कारण 17 मई को गोवा के साथ महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी और मुंबई में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जताई गई है। फिलहाल केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है। केंद्रीय जल आयोग ने दोनों राज्यों में अचानक बाढ़ की आशंका पर आरेंज अलर्ट जारी किया है।

About rishi pandit

Check Also

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए उत्तर प्रदेश का शिक्षा मॉडल को अपनाएगी

शिमला हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए उत्तर प्रदेश का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *