Thursday , May 2 2024
Breaking News

Full Lockdown: इन राज्यों में फुल लॉकडाउन, देखिए लिस्ट, जानिए क्या खुला और क्या बंद

Full Lockdown:digi desk/BHN/ देश में भारी पड़ती कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच राज्यों ने सख्त लॉकडाउन का ऐलान किया है। ताजा खबर तमिलनाडु से आ रही है जहां 10 मई से 24 मई तक फुल लॉकडाउन (Full Lockdown) लगाने का फैसला किया है। तमिलनाडु में एक दिन पहले ही अब तक से सबसे ज्यादा केस दर्ज हुए थे। इसके बाद राज्य की नई डीएमके सरकार ने शनिवार को 10 मई से 24 मई तक राज्य में पूर्ण तालाबंदी की घोषणा की। इस तरह Full Lockdown लगाने वाले राज्यों में तमिलनाडु का नाम भी शामिल हो गया है। इससे पहले पड़ोसी राज्यों केरल और कर्नाटक ने वायरस की दूसरी लहर के कारण शुक्रवार को पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। Full Lockdown के दौरान सबकुछ बंद रहेगा। केवल जरूरी सेवाओं को अनुमति मिलेगी। पुलिस को सख्ती से निपटने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

 Full Lockdown, देखिए लिस्ट, जानिए क्या खुला क्या बंद

कर्नाटक: 10 मई को सुबह 6 बजे से 24 मई की सुबह 6 बजे तक राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लागू होगा। सभी होटल, पब और बार बंद रहेंगे। रेस्ट्रां, राशन, मांस की दुकानें और सब्जी की दुकानें सुबह 6 से10 बजे तक ही खुलेंगी। सुबह 10 बजे के एक भी आदमी सड़क पर दिखाई नहीं देना चाहिए।

केरल: पूरे राज्य में कंप्लीट लॉकडाउन। लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के लिए 25 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती। प्रवासी मजदूरों सहित सभी जरुरतमंदों को फ्री राशन किट मिलेगी। सोशल मीडिया पर कोरोना से जुड़ी झूठी खबरें फैलानेवालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गोवा: 9 मई यानी रविवार से 15 दिन के लिए कर्फ्यू लग जाएगा।

इस बीच भारत सरकार ने कहा है कि घातक दूसरी लहर के कारण देश के चौबीस राज्यों ने पिछले सप्ताह कोविड -19 का पॉजिटिविटी रेट 15 प्रतिशत से अधिक है। पिछले दो हफ्तों में कम से कम 30 जिलों ने मामलों में तेजी देखी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि डेटा एक बड़ी चिंता का विषय है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड जैसे राज्यों ने धीरे-धीरे सुधार दिखाई दे रहा है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि 12 राज्यों में एक लाख से अधिक सक्रिय कोविड -19 मामले हैं, जबकि सात राज्यों में 50,000 से एक लाख सक्रिय मामले हैं।

About rishi pandit

Check Also

आसमान में 4-6 मई को दिखेगी अनोखी खगोलीय घटना, अंधेरी रात में रोशनी से जगमगाएगा आकाश

 इस हफ्ते आसमान में एक के बाद एक टूटते तारों की आतिशबाजी होने वाली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *