Monday , May 6 2024
Breaking News

MP Weather Update:प्रदेश में धूप में तल्खी बढ़ी, फिर बन रहे बारिश के आसार

MP Weather Update:digi desk/BHN/भोपाल/ मध्य प्रदेश में किसी वेदर सिस्टम के सक्रिय नहीं रहने और हवाओं का रुख पश्चिमी होने से बादल छंट गए हैं। इससे राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। रात का तापमान भी बढ़ा है। इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस खजुराहो, नौगांव, दमोह और खरगोन में दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सतना में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार शाम से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। इस दौरान जबलपुर, शहडोल, होशंगाबाद, सागर, भोपाल संभाग के जिलों में बादल छाने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्रीसे. दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्रीसे. अधिक रहा। साथ ही मंगलवार के अधिकतम तापमान (40.3 डिग्रीसे.) की तुलना में 0.8 डिग्रीसे. अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से एक डिग्रीसे. कम रहा। साथ ही मंगलवार के न्यूनतम तापमान (21.4 डिग्रीसे.) की तुलना में तीन डिग्रीसे. अधिक रहा। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ जम्मू काश्मीर से आगे बढ़ गया है। वर्तमान में मप्र में भी कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। इस वजह से नमी कम हो गई है। बादल छंटने और हवाओं का रुख पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी होने से तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। हालांकि पूर्वी मप्र में कुछ नमी मौजूद रहने के कारण कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो रही है।

अफगानिस्तान पर सक्रिय है पश्चिमी विक्षोभ

शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा के चक्रवात की शक्ल में अफगानिस्तान और उसके आसपास सक्रिय है। उत्तर भारत की तरफ आगे बढ़ रहे इस सिस्टम का असर शुक्रवार शाम से मप्र में दिख सकता है। हवाओं का रूख बदलने और वातावरण में नमी आने से एक बार फिर बादल छाने के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

About rishi pandit

Check Also

कोटेश्वर महादेव धाम बन सकता है धार्मिक पर्यटन केंद्र

धार. लेबड़-नयागांव फोरलेन पर कानवन से 12 किमी दूर विध्याचंल की सुरम्य पहाड़ियों में स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *