Wednesday , July 3 2024
Breaking News

छिड़ा युद्ध, दोनों ओर से हवाई और टैंक से हमले

येरेवान, आर्मेनिया कोरोना संकट के इस दौर में जहां विश्व आर्थिक मंदी से जूझ रहा है, वहीं कई देशों के बीच चल रहे आपसी विवाद भी अब बढ़ते जा रहे हैं। भारत-चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद की खबरें जहां विश्व मीडिया में सुर्खियों में छाई हुई है। इस बीच आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच भयावह युद्ध छिड़ गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच रविवार को विवादित क्षेत्र नागोर्नो कारबाख में लड़ाई भड़क गई है। इसमें दोनों पक्षों के कई सैनिकों के हताहत होने की खबर है। दोनों ओर से हवाई और टैंक से हमले किए गए। आर्मेनिया के रक्षा मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि अजरबैजान के तीन टैंकों और दो हेलीकॉप्टरों को मार गिराया गया है। हालांकि अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने इस दावे को खारिज किया है।

नागोर्नो-कारबाख क्षेत्र को लेकर है विवाद

गौरतलब है किपूर्व सोवियत संघ के इन दोनों देशों के बीच नागोर्नो-कारबाख क्षेत्र को लेकर लंबे समय से विवाद है। अजरबैजान इस क्षेत्र को अपना मानता है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसे इसी देश का हिस्सा माना जाता है। हालांकि 1994 की लड़ाई के बाद यह क्षेत्र अजरबैजान के नियंत्रण में नहीं है। इस क्षेत्र में दोनों पक्षों के सैनिकों की भारी मौजूदगी है। करीब 4400 किलोमीटर में फैला नागोर्नो-कारबाख का ज्यादातर हिस्सा पहाड़ी है।

जुलाई में भी झड़प में मारे गए थे 16 लोग

गत जुलाई में भी दोनों पक्षों में झड़प हुई थी, जिसमें 16 लोगों की मौत हुई थी। तब भारत ने सीमा पर गोलीबारी की खबरों पर चिंता व्यक्त करते हुए दोनों पक्षों से संयम और शांति बनाए रखने की अपील की थी। कई बार आर्मेनिया और अजरबैजान सीमा पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच गोलीबारी और इससे दोनों पक्षों को नुकसान होने की खबरें आती रही हैं। भारत आपसी बातचीत से मतभेदों को सुलझाने की अपील करता रहा है।

About rishi pandit

Check Also

तितलियां बिना रुके अटलांटिक महासागर को करती हैं पार, वैज्ञानिकों का दावा

न्यूयॉर्क  रंग-बिरंगी तितलियों को उड़ते देखकर हर किसी का मन उमंग से भर ही जाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *