Monday , May 6 2024
Breaking News

Satna:तेज आंधी के साथ चंद फुहारों ने लोगों को गर्मी से कुछ देर के लिए दिलाई राहत, बढ़ेगी उमस

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में इन दिनों गर्मी का प्रचंड रूप देखने मिल रहा है। दिन का पारा जहां बीते दो दिनो से 42 डिग्री के ऊपर चल रहा है तो रात में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया है। लेकिन गुरुवार दोपहर शहर में तेज आंधी और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दे दी।

इस दौरान दक्षिण दिशा से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चली और बौछार हुई। दोपहर दो बजे मौसम में आए परिवर्तन से जहां आसमान में बादल छा गए वहीं मौसम शाम तक खुशनुमा बना रहा। मौसम विभाग सतना के अनुसार शहर में गुरुवार दोपहर 0.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। जबकि अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तेज आंधी के साथ हल्की बौछार संभव है।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *