Sunday , September 29 2024
Breaking News

MP Corona: मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच बस सेवा 7 मई तक के लिए स्थगित

MP Coronavirus Live Updates:digi desk/BHN/भोपाल/ बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते मध्य प्रदेश परिवहन विभाग ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच चलने वाली बसों पर रोक लगा दी है। यह रोक 7 मई तक के लिए जारी रहेगी। परिवहन आयुक्त कार्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर कहा है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से आने और जाने वाली बसों पर इस दौरान रोक रहेगी।

मध्य प्रदेश के वित्तमंत्री और उनके बेटे की दूसरी रिपोर्ट भी आई कोरोना पाजिटिव

मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा एवं उनके छोटे पुत्र राघव की दूसरी कोरोना रिपोर्ट भी पाजिटिव आई। वित्त मंत्री ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है, उन्होंने लिखा है, मेरी और मेरे छोटे पुत्र राघव की दूसरी कोरोना रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह पर मुझे एहतियात बरतते हुए कुछ और दिन होम आइसोलेशन में रहना होगा। आपकी लगातार मिल रही शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद-आभार।

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान का कोरोना से निधन

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान का कोरोना से निधन हो गया। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने ट्वीट कर कहा, मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती मांडवी चौहान के दुखद निधन का समाचार बेहद दुखदायक व व्यथित करने वाला है। वे एक बेहद कर्मठ, पार्टी के प्रति समर्पित, सक्रिय, मिलनसार, ऊर्जावान व्यक्तित्व की धनी थीं। उनका निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिये और मेरे लिये भी व्यक्तिगत क्षति है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान व पीछे परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

देवास जिला कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बघेल का निधन हो गया। राज्य सभा सदस्य दिग्विज सिंह ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा, मेरे परम मित्र और सहयोगी पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जी बघेल के दुखद निधन के समाचार सुन कर बेहद दुख हुआ। मुझे व मेरे समस्त परिवारजनों को निजी क्षति हुई है। हमारी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति ॐ शान्ति ॐ शांति।

About rishi pandit

Check Also

कारागार के अंदर से एक बंदी अचानक गायब हो गया, 11 घंटे के बाद झाड़ियों में छिपा मिला, दो प्रहरी निलंबित

जबलपुर नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय कारागार के अंदर से एक बंदी अचानक गायब हो गया। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *