Sunday , September 29 2024
Breaking News

MP:अवैध गोवंश परिवहन रोकने पर वनकर्मी की हत्या, दो गिरफ्तार

Murder:digi desk/BHN/निवाली/ निवाली से 10 किमी दूर सुलगांव बीट के गांव सिदड़ी के समीप गुरुवार दोपहर अवैध गोवंश परिवहन रोकने पर आरोपितों ने वनरक्षक पर हमला बोल दिया। इससे वनरक्षक 35 वर्षीय सखाराम पुत्र देवा मंडलोई की मौत हो गई। पुलिस पहुंची और निरीक्षण किया। दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राजपुर एसडीओपी पीएस बघेल ने बताया कि दिनेश पुत्र शंकर, सीताबाई पति शंकर, ताराचंद पुत्र शंकर, हुकुम पुत्र ताराचंद सभी निवासी पलसूद व शाहरुख मंसूरी निवासी सिलावद छह बैलों को गांव रातड़ियामाल से अवैध परिवहन कर महाराष्ट्र ले जा रहे थे। इस दौरान वनरक्षक सखाराम मंडलोई ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो आरोपितों ने विवाद किया और सखाराम के साथ मारपीट की। इससे सखाराम की मौत हो गई।

ग्रामवासी उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवाली लाए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर लिया। पुलिस ने सीताबाई व शाहरुख मंसूरी को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपितों की खोजबीन जारी की है। मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया गया है।

एक जोड़ी बैल को सीमा पार करवाने के 1500 रुपये

जानकारी अनुसार जिले के विभिन्ना ग्रामों से मवेशियों को प्रदेश की सीमा पार कर महाराष्ट्र पहुंचाया जाता है। इसमें एक जोड़ी मवेशी को सीमा पार करवाने के लिए उन्हें 1500 रुपये दिए जाते हैं। पुलिस व प्रशासन की कोशिशों के बावजूद अवैध गोवंश परिवहन पर लगाम नहीं लग रही है।

About rishi pandit

Check Also

कारागार के अंदर से एक बंदी अचानक गायब हो गया, 11 घंटे के बाद झाड़ियों में छिपा मिला, दो प्रहरी निलंबित

जबलपुर नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय कारागार के अंदर से एक बंदी अचानक गायब हो गया। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *