Saturday , September 21 2024
Breaking News

IPL 2020: Rohit Sharma ने IPL में पूरा किया छक्कों का दोहरा शतक, खास ग्रुप में शामिल

IPL 2020: दुबई. मुंबई इंडियंस के कप्तान और आक्रामक ओपनर Rohit Sharma बुधवार को अबू धाबी में इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के खिलाफ शतक लगाने से चूक गए। Rohit Sharma ने 80 रनों की पारी में 6 छक्के और 3 चौकों की मदद से 80 रन बनाए। Rohit Sharma ने इसी के साथ आईपीएल में 200 छक्के पूरे कर लिए।

Rohit Shamra ने आईपीएल में छक्कों के दोहरे शतक की उपलब्धि अपने 190वें मैच में पूरी की। वे यह कमाल करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने। रोहित को छक्कों का दोहरा शतक पूरा करने के लिए 6 छक्के लगाने थे और वे उन्होंने इस मैच में पूरे कर लिए। रोहित से पहले भारत की तरफ से महेंद्रसिंह धोनी इस ग्रुप में शामिल हैं। वे 212 छक्कों के साथ तीसरे क्रम पर हैं। क्रिस गेल 326 छक्कों के साथ पहले और एबी डीविलियर्स 214 छक्कों के साथ दूसरे क्रम पर हैं।

रोहित शर्मा ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा : रोहित शर्मा ने इस मैच में 80 रनों की पारी खेलने के साथ ही डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित शर्मा अब आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हो गए। उनके कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 904 रन हो चुके हैं। उन्होंने डेविड वॉर्नर को दूसरे क्रम पर खिसका दिया, जिन्होंने KKR के खिलाफ 829 रन बनाए हैं। विराट कोहली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 825 रन बनाकर तीसरे क्रम पर हैं।

आईपीएल में 200 या ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज 

  • 326 छक्के क्रिस गेल (125 मैच)
  • 214 छक्के एबी डीविलियर्स (155 मैच)
  • 212 छक्के महेंद्रसिंह धोनी (192 मैच)
  • 200 छक्के रोहित शर्मा (190 मैच)

About rishi pandit

Check Also

Yuvraj Singh का 2007 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा खुलासा, MS Dhoni ने एक सपने को तोड़ा

Yuvraj singh big disclosure about 2007 world cup: digi desk/BHN/ भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *