Monday , July 8 2024
Breaking News

बिहार में 28 अक्टूबर, 3 तथा 7 नवंबर को वोटिंग, 10 नवंबर को रिजल्ट

नईदिल्ली.बिहार में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो गया है। बिहान में कुल 3 चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 71 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में 94 तो तीसरे चरण में 78 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पहले चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर को होगी। दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को होगा। तीसरण चरण की वोटिंग 7 नवंबर को होगी। 10 नवंबर को मतगणना होगी।

पहला चरण: 71 सीट (28 अक्टूबर मतदान
दूसरा चरण: 94 सीट (3 नवंबर मतदान
तीसरा चरण: 78 सीट (7 नवंबर मतदान)

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा ने बताया कोरोना काल में यह दुनिया का पहले सबसे बड़ा चुनाव है। 1 बूथ पर एक हजार वोटर्स वोट करेंगे। इसके लिए मतदान केंद्रों की संख्या में इजाफा किया गया है। 7 साल सैनेटाइगर और 40 लाख से अधिक मास्क का इंतजाम किया गया है। छह लाख फेस शिल्ड भी तैयार की गई है। सुबह 7 से बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। नामांकन ऑनलाइन भरे जा सकते हैं। नामांकन में दो अधिक वाहन नहीं होंगे। पांच से ज्यादा लोगों के साथ घर घर प्रचार की अनुमति नहीं। चुनाव प्रचार के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी होगा। कोरोना मरीज आखिरी एक घंटे में वोट डाल पाएंगे।

बिहार में 29 नवंबर को मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटे हैं। बता दें, लालू यादव की पार्टी के साथ ही कुछ अन्य दलों ने कोरोना काल में चुनाव नहीं करवाने की मांगी की थी, जिसे चुनाव आयोग ने ठुकरा दिया था। चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच, चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर चुनाव पर रोक लगाने की मांग की गई, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।

About rishi pandit

Check Also

पंचकूला में दर्दनाक हादसा, रोडवेज की बस पलटी, 40 से ज्यादा स्कूल के बच्चे घायल

पंचकूला हरियाणा के पंचकूला में बस के पलटने से बड़ा हादसा हुआ है। अब तक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *