Friday , October 30 2026
Breaking News

MP: डांस करने के बाद कुर्सी पर बैठे टीचर की कुछ देर बाद हो गई मौत, मचा कोहराम

बैतूल। बैतूल में डांस करने के बाद कुर्सी पर बैठे टीचर की कुछ देर बाद मौत हो गई। फिलहाल डॉक्टरों का मानना है कि मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।

जिले में एक शादी समारोह के दौरान खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। मेंहदी रस्म के कार्यक्रम में परिजनों के साथ डांस कर रहे 46 वर्षीय शिक्षक संदीप ठाकरे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। डांस के बाद कुर्सी पर बैठने के कुछ ही क्षणों में वह गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह घटना बुधवार रात की है, जब पूर्व डीपीसी संजीव श्रीवास्तव के बेटे के वैवाहिक कार्यक्रम में संदीप ठाकरे शामिल हुए थे। मंडई खुर्द गांव के सरकारी मिडिल स्कूल में कार्यरत संदीप ठाकरे, दूल्हे के परिजनों के साथ नृत्य कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने नृत्य समाप्त किया और कुर्सी पर बैठने की कोशिश की, वह अचानक गिर पड़े।

जिला अस्पताल पुलिस चौकी के जांच अधिकारी विजय बडौदे ने जानकारी दी कि संदीप ठाकरे को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने बताया कि वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने डांस किया था और कुर्सी पर बैठने के बाद गिर गए। फिलहाल डॉक्टरों का मानना है कि मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।

About rishi pandit

Check Also

हाई कोर्ट के निर्देश पर सतना में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में निर्माणों पर कार्रवाई

हाई कोर्ट के निर्देश पर सतना में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में निर्माणों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *