Friday , October 30 2026
Breaking News

MP: जनकपुर में राम जी की बारात, बटेंगे उज्जैन बाबा महाकाल के 1 लाख 11 हजार 111 लड्डू प्रसाद

उज्जैन। आने वाले दिनों में अयोध्या से राम बारात के रूप में एक भव्य यात्रा निकाली जाने वाली है, जोकि कई प्रदेशों से होती हुई 3 दिसंबर को मिथिला नगरी जनकपुर नेपाल पहुंचेगी। जहां भगवान श्रीराम का विवाह उत्सव धूमधाम से संपन्न होगा। इस उत्सव में मिठास खोलने के लिए विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर से 1,11,111 लड्डू मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के विशेष आतिथ्य में कंटेनर के द्वारा अयोध्या भेजे गए हैं।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि माता सीता की जन्मस्थली मिथिला में आयोजित विवाह उत्सव के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुसार 1,11,111 लड्डू अयोध्या कंटेनर के माध्यम से भेजे गए हैं। महामृत्युंजय द्वार पर लड्डू पहुंचाए जाने के पहले एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव स्वयं शामिल हुए। जिन्होंने पहले इन कंटेनर का पूजन अर्चन किया।

इस दौरान वेद पाठी ब्राह्मणों द्वारा शुक्ल यजुर्वेद के मंत्रों का पाठ किया गया। ढोल बजाए गए डमरू और शंख की ध्वनि हुई। इसके बाद और कंटेनर को यहां से रवाना किया गया। यह कंटेनर यहां से अयोध्या के लिए रवाना किए गए हैं, जहां से कंटेनर मिथिला नगरी जनकपुर नेपाल पहुंचेंगे जहां भगवान श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव के बाद फिर लड्डुओं का वितरण किया जाएगा।

भगवा ध्वज दिखाकर कंटेनर किए रवाना
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा नानाखेड़ा महामृत्युंजय द्वारा के पास से अयोध्या भेजे जा रहे हैं 1,11,111 लड्डुओं के कंटेनर को भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम के पहले कंटेनर का पूजन अर्चन किया गया और स्वागत सम्मान भी हुआ। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आतिथ्य में हुए इस कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सदस्य उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेडा, निगम सभापति कलावती यादव, पंडित राजेंद्र गुरु, पंडित राम गुरू, पंडित प्रदीप गुरु के साथ के साथ ही बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि भगवान राम का विवाह उत्सव मनाया जा रहा है और उसमें श्री महाकालेश्वर मंदिर की सहभागिता ना हो ऐसा कभी नहीं हो सकता। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के द्वारा इस उत्सव के लिए 1,11,111 लड्डू भेजा जाना प्रसन्नता का विषय है।

प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के दौरान भी उज्जैन पहुंची थी बाबा महाकाल की प्रसादी
याद रहे कि जनवरी में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान भी 5 लाख लड्डू प्रसादी कंटेनर के माध्यम से अयोध्या भेजी गई थी। जहां इस उत्सव के दौरान बाबा महाकाल की प्रसादी से इस आयोजन की मिठास और भी बढ़ गई थी।

About rishi pandit

Check Also

चक्रवात अरनब के प्रभाव से सुहावना हुआ मौसम, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में प्रबंधन सतर्क

चक्रवात अरनब के प्रभाव से सुहावना हुआ मौसम, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में प्रबंधन सतर्क कोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *