Saturday , October 31 2026
Breaking News

बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख की घोषणा की

पटना
बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी गई है। आज यानी गुरुवार (21 नवंबर) को अपर पुलिस महानिदेशक सह केंद्रीय चयन पर्षद के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 दिसंबर 2024 से आरंभ होगी जो कि 10 मार्च 2025 तक चलेगी। यह परीक्षा शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च विद्यालय (पटना हाई स्कूल), गर्दनीबाग में प्रातः 07:00 बजे से आयोजित होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए 1,07,079 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। अभ्यर्थी आज केंद्रीय चयन पर्षद की वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा के दिन ही दस्तावेजों का वेरिफिकेशन होगा
बता दें कि हर दिन  शारीरिक दक्षता  परीक्षा  के लिए 1600 पुरुष अभ्यर्थी और 1400 महिला अभ्यर्थियों को  बुलाया जाएगा। इस दौरान सभी अभ्यर्थियों का हाजिर होना लाजमी रहेगा। परीक्षा के दिन ही अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य भी किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के लिए अलग से समय नहीं दिया जाएगा। गर्भवती या बीमार महिला-पुरुष अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में भाग नहीं लेते हैं तो उन्हें दोबारा अवसर नहीं मिलेगा।

अभ्यर्थियों के पैरों पर लगाई जाएगी चिप
गौरतलब हो कि शारीरिक दक्षता के लिए दौड़, गोला फेंक, ऊंची कूद की परीक्षाएं होंगी। पुरुषों की ऊंचाई और सीना की माप के साथ महिला अभ्यर्थियों की ऊंचाई एवं वजन की माप की जाएगी। सब में अलग-अलग सफल होना जरूरी है। दौड़ की कार्यवाही एवं समय का आकलन करने के लिए अभ्यर्थियों के पैरों पर चिप एवं सेंसर लगाई जाएगी जिससे कोई गड़बड़ी होने की संभावना नहीं रहेगी। परीक्षा की प्रक्रिया वरीय पुलिस अधिकारियों की देखरेख में होगी।

साथ ही, इस फिजिकल टेस्ट में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थी वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। बता दें कि फिजिकल टेस्ट के लिए अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in पर सारी जानकारी उपलब्ध है। अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

रांची में दिवाली मेले की धूम, 300 से अधिक स्टॉल पर मिल रहे देशभर के स्वदेशी उत्पाद

रांची दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही राजधानी रांची में उत्सव का माहौल बनने लगा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *