Sunday , May 4 2025
Breaking News

मुंबई की मॉडलों को किया प्रताड़ित, छह दिन सोने नहीं दिया, सिगरेट से जलाने की कोशिश की

इंदौर। मुंबई से इंदौर आई दुष्कर्म पीड़िता दोनों मॉडलों ने अपने बयानों में कई खुलासे किए हैं। विजय नगर थाना पुलिस को दोनों मॉडलों ने बताया कि देह व्‍यापार का रैकेट चलाने वाली महिला ने अपने गिरोह में शामिल करने के लिए कई दिनों तक प्रताड़ित किया। छह दिन तक सोने भी नहीं दिया।

आरोपित शराब पीकर आते और मारपीट करते। सिगरेट से जलाने की कोशिश भी की लेकिन जैसे-तैसे बच निकले। आरोपित महिला अक्षरा उर्फ सावित्री शहर के रसूखदारों से भी संबंध बनाने की बात करती थी। वह कहती थी कि बात मानोगी तो लाखों में खेलोगी, लेकिन मॉडलों ने गिरोह में शामिल होने और बात मानने से मना कर दिया था। पुलिस महिला सहित नवीन, राजेंद्र, राकेश और कुलदीप से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ में यह भी पता चला है कि उनके गिरोह में टीवी कलाकार भी शामिल हैं। पुलिस को उनके नाम भी बता दिए हैं। फिलहाल उन कलाकारों के बारे में जांच की जा रही है। इसके बाद ही उनके नाम केस में शामिल किए जाएंगे। मामले में पुलिस को कई और नाम भी पता चले हैं, जिन पर केस दर्ज किया जाना है। बयान के बाद आरोपितों पर धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।

यह था मामला

टीआइ तहजीब काजी के मुताबिक, 16 सितंबर को मॉडलों को झांसा देकर इंदौर बुलाया और बंधक बना लिया। दोनों मॉडलों के साथ दुष्कर्म किया और उनका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने 21 सितंबर को दोनों मॉडलों की शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद दूसरे दिन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपित रिमांड पर हैं। पूछताछ के बाद मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है

About rishi pandit

Check Also

जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी का नाम बदला, अब कहलायेगा महर्षि सुश्रुत आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, राज्यपाल ने की घोषणा

जबलपुर  मध्य प्रदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी के द्वितीय दीक्षांत समारोह में आज 32 हजार छात्रों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *