सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग (पीबीबीएसएस नर्सिंग) तथा मास्टर ऑफ साइंस नर्सिंग (एमएससी नर्सिंग) सिलेक्शन टेस्ट हेतु प्रवेश परीक्षा 26 अक्टूबर को सतना जिले के एक परीक्षा केन्द्र मां मीरा कान्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल वैष्णो देवी मंदिर डाली बाबा डेलौरा सतना में आयोजित होगी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुराग वर्मा द्वारा आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक को परीक्षा केन्द्र में 3 पुलिस गार्ड (2 पुरूष एवं 1 महिला) कर्मियों की डयूटी लगाई जाने, डीएसपी स्तर के अधिकारी को मानीटरिंग के लिए सुरक्षा समन्वय नियुक्त करने के निर्देश जारी किये है। इसी प्रकार सीएमएचओ को परीक्षा केन्द्र में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के परीक्षा केन्द्र पर भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा के संचालन में उच्च मानकों एवं सुचिता से समझौता किये बिना अभ्यर्थियों एवं परीक्षा कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारी की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं। अधीक्षण यंत्री एमपीईबी को सतना जिले के एक परीक्षा केन्द्र मां मीरा कान्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल वैष्णो देवी मंदिर डाली बाबा डेलौरा सतना में विद्युत व्यवस्था/प्रवाह सतत रूप से बनाये रखना सुनिश्चित करेंगे।
पीबीबीएसएस तथा एमएससी नर्सिंग सिलेक्षन टेस्ट की परीक्षा 26 अक्टूबर को
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग (पीबीबीएसएस नर्सिंग) तथा मास्टर ऑफ साइंस नर्सिंग (एमएससी नर्सिंग) सिलेक्शन टेस्ट हेतु प्रवेश परीक्षा 26 अक्टूबर को सतना जिले के एक परीक्षा केन्द्र मां मीरा कान्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल वैष्णो देवी मंदिर डाली बाबा डेलौरा सतना में आयोजित होगी। आनलाईन परीक्षा प्रथम पाली में प्रातः 9 बजे से प्रातः 11 बजे तक एवं द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित की जायेगी। परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केन्द्रों पर रिपोर्टिंग का समय प्रथम पाली में प्रातः 7 बजे से 8.30 बजे और द्वितीय पाली में दोपहर 12 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक नियत किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुराग वर्मा ने परीक्षाओं के सुचारू रूप से संचालन के लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी है। उन्होंने परीक्षा के लिए अपर कलेक्टर स्वप्निल वानखडे को सहायक समन्वयक, एसडीएम राहुल सिलाडिया को प्रशासनिक आब्जर्वर (उडनदस्ता), डिप्टी कलेक्टर एलआर जांगडे को नोडल अधिकारी, सीएसपी महेन्द्र सिंह चौहान को सुरक्षा समन्वयक, सहायक प्राध्यापक गेहचन्द पटेल को आब्जर्वर, तकनीशियन एनआईसी मनोहर को आब्जर्वर तकनीशियन, सहायक अधीक्षक विनोद चतुर्वेदी को कन्ट्रोल रूम प्रभारी, नाजिर रामलखन वर्मा को भुगतान, सहायक ग्रेड-3 दयाराम वर्मा को लिपिकीय कार्य, सहायक ग्रेड-3 आकाश यादव को आनलाईन तथा बृजलाल दहायत को भृत्य बनाया है।
Bhaskar Hindi News