Sunday , September 22 2024
Breaking News

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने CSK को हराया, धवन और पृथ्वी शॉ की शानदार पारी

IPL2021:digi desk/BHN/ IPL 2021 के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 7 विकेट से हरा दिया। मुंबई में खेले जा रहे इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई टीम ने 20 ओवर में 189 रन बनाये। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 18वें ओवर में ही 3 विकेट के नुकसान पर 190 रन बना लिए। इस तरह धोनी के साथ अपने पहले मुकाबले में पंत ने बाजी मार ली है।

दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआत से ही धुआंधार बल्लेबाजी की और ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और शिखर धवन की जोड़ी ने बिना विकेट गंवाये 138 रन बना लिए। इस दौरान शिखर धवन ने IPL में अपनी 42वां और पृथ्वी शॉ ने 7वां अर्धशतक जमाया। पृथ्वी शॉ ने सिर्फ 38 गेंदों में 72 रन बनाये, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। वैसे इस दौरान उन्हें 2 जीवनदान भी मिले। दूसरी तरफ शिखर धवन ने 54 गेंदों में शानदार 85 रन बनाये। उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के जमाये। इसके बाद ऋषभ पंत और मार्क स्टॉयनिस से आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से शार्दूल ठाकुर को दो विकेट मिले, जबकि ब्रावो ने एक विकेट लिया।

इससे पहले चेन्नई सुपकिंग्स की ओर से सुरेश रैना ने 36 बॉल पर सबसे ज्यादा 54 रन की पारी खेली। उनके अलावा मोइन अली ने 36, सैम करन ने 34, रविंद्र जडेजा ने 26 और अंबाती रायडू ने 23 रन बनाए। कप्तान धोनी बिना खाता खोले ही पैवेलियन लौट गये। दिल्ली कैपिटल्स के लिए तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स और आवेश खान ने 2 -2 विकेट लिए। वहीं आर अश्विन और टॉम करन को एक-एक विकेट मिला।

About rishi pandit

Check Also

Yuvraj Singh का 2007 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा खुलासा, MS Dhoni ने एक सपने को तोड़ा

Yuvraj singh big disclosure about 2007 world cup: digi desk/BHN/ भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *