सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ दीनदयाल शोध संस्थान एवं चित्रकूट क्षेत्र की जनता, जिला प्रशासन सतना के सहयोग से संस्कृति संचालनालय मध्यप्रदेश के द्वारा भारतरत्न नानाजी देशमुख के जन्म दिवस शरद पूर्णिमा के अवसर पर पारंपरिक एवं समकालीन कलाओं पर केन्द्रित त्रिदिवसीय शरदोत्सव का आयोजन 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक किया जा रहा है। जिसके प्रथम दिवस की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ गत दिवस उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार द्वारा राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख के 108वें जन्म दिवस शरद पूर्णिमा पर उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित व दीप प्रज्जवलन के साथ शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूज्य दिव्यजीवन दास, दिगंबर अखाडा भारत मंदिर डॉ. रामनारायण त्रिपाठी, गायत्री शक्तिपीठ, पूज्य संत मैथिली भाई रामकिंकर आश्रम चित्रकूट, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर, कुलगुरू महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय प्रो. भरत मिश्रा, महापौर सतना योगेश ताम्रकार, उपाध्यक्ष जन अभियान परिषद मोहन नागर, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य जन बडी संख्या में उपस्थित रहे।
Bhaskar Hindi News