सतना ,भास्कर हिंदी न्यूज़/ मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने जिले के विभिन्न अंचलों से अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आये 35 आवेदकों की समस्याएं सुनी एवं तहसील स्तर पर चलने वाली जनसुनवाई को वीसी के माध्यम से निगरानी की। समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस मौके पर अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह, एसडीएम मैहर विकास सिंह, महिला बाल विकास अधिकारी राजेंद्र बांगरे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थिति रहे।
जनसुनवाई में आवेदक भीमसेन सोनी पिता रामसजीवन सोनी निवासी ग्राम सोहौला ने बताया कि आवास योजना की पात्रता सूची में मेरा नाम 2024 में 18 वें नम्बर पर था जो कि सचिव द्वारा सूची में नाम 38 नम्बर पर कर दिया गया है। जिसकी जांच कर कार्यवाही करने की मागं की है। इसी तरह अनारकली सिंह, साधना सिंह निवासी ग्राम बेलदार ने बताया कि जनपद सीईओ मैहर के निर्देशानुसार अनारकली और साधना के द्वारा विद्यालय में एमडीएम समूह सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा था। लेकिन 14 अक्टूबर 2024 की शाम को अध्यापक द्वारा दूसरे समूह को संचालन दे दिया गया है। ग्राम जरियारी के समस्त ग्राम वासियों के द्वारा मांग की गई कि ग्राम जरियारी में रात्रि कालीन विद्युत कटौती की जाती है। जिसके सुधार के लिए किसानों ने कहा कि दिन के समय विद्युत कटौती कर रात में विद्युत सप्लाई दी जाए। ताकि खेतों में रात में भी सिंचाई की जा सके।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रैगांव एवं सिंहपुर में स्वास्थ्य शिविर संपन्न
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रैगांव और ग्राम पंचायत भवन सिंहपुर में आयोजित स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष राजेश रावत उपस्थित रहे। इस अवसर पर रामसहाय गौतम, रैगांव सरपंच राहुल सिंह, अभय द्विवेदी, परियोजना अधिकारी सोहावल, सीबीएमओ डॉ अल्का महूले, डॉ आशीष त्रिपाठी, डॉ देवब्रत दीक्षित, डॉ राहुल सिंह, डॉ नेहा अग्रवाल, सुपरवाइजर ऋषिकेश गुप्ता, बिजेंद्र सिंह विजयराज सिंह, राजेंद्र बागरी सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहें।
कार्यक्रम में अवधेश सिंह ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों की स्वास्थ्य और पोषण की सेवा देने वाली विभागीय महिला कार्यकर्ताओं की स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर लगाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय की आम बीमारी ब्लड प्रेसर, सुगर, एनीमिया सहित ब्रेस्ट, सर्वाइकल, ओरल कैंसर की प्राथमिक जांच की सुविधा इन शिविरों में दी जा रही है। रैगांव में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 305 संख्या शमिल रही। इनमें बीपी हाइपर के 37, शुगर रोगी 23, एनीमिया 55, गंभीर एनीमिया एचबी 7 या से उससे कम 16, नेत्र परीक्षण 37, प्रेस बायोटिक 30, मायोपिया 3, मोतिया बिंद 4 तथा अन्य 137 के स्वास्थ्य परीक्षण किये गये।
विकासखण्ड स्तरीय सुरक्षा जवान भर्ती मेला आज नागौद में
शासकीय आईटीआई सतना एवं जिला रोजगार कार्यालय सतना के सहयोग से सिक्योरिटी गार्ड/सुपरवाइजर/हाउस कीपिंग पद की भर्ती के लिये जिले की समस्त शासकीय आईटीआई संस्थाओं में एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजित किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि 24 अक्टूबर तक जिले की शासकीय आईटीआई संस्थाओं में अलग-अलग तिथियों में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित कर सिक्योरिटी सर्विस में सिक्योरिटी गार्ड/सुपरवाइजर/एनसीओ/हाउस कीपिंग पद के लिये योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि 16 अक्टूबर को शासकीय आईटीआई नागौद, 18 अक्टूबर को शासकीय आईटीआई उचेहरा, 19 अक्टूबर को शासकीय आईटीआई मैहर, 21 अक्टूबर को शासकीय आईटीआई अमरपाटन, 22 अक्टूबर को शासकीय आईटीआई बिरसिंहपुर तथा 24 अक्टूबर को शासकीय आईटीआई सतना में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जायेगा। जिसमें आयु 18 से 37 वर्ष आयुवर्ग तथा योग्यता 8वीं, 10वीं पास/फेल, 12वीं उत्तीर्ण बेरोजगार आवेदक अपने मूल रिकार्ड के साथ निर्धारित स्थान पर उपस्थित होकर योग्यता अनुसार रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए भर्ती प्रबंधक मो. 9981808847, 6263787387 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Bhaskar Hindi News