Monday , April 7 2025
Breaking News

MP: भाग्योदय तीर्थ में जैन समाज के दो पक्षों में विवाद, ब्रह्मचारिणी दीदी से मारपीट

  1. मुनिश्री के आहार के बाद हुआ विवाद
  2. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत सुनी
  3. लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया

सागर। जैन मुनि के आहार के बाद भाग्योदय तीर्थ में जैन समाज के दो पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है। एक ब्रह्मचारिणी दीदी जैन समाज के ही एक युवक व उसके स्वजनों द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज की है। इसके थोड़ी देर बाद दूसरे पक्ष ने भी अपनी बात रखते हुए मामले की शिकायत की है। मोतीनगर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत प्राप्त करने के बाद मामला जांच में लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भाग्योदय तीर्थ में रविवार सुबह मुनिश्री सुधासागर महाराज के आहार चल रहे थे। इसी दौरान ब्रह्मचारिणी आरती दीदी ने वहां मौजूद जैन समाज के ही एक अनुयायी विशाल जैन से हाथ हटाने के लिए कहा। ताकि लोग कमरे के अंदर आ सकें। लेकिन उसने नहीं सुना तो दीदी ने उसका हाथ हटा दिया। इस बात ने विवाद का रूप ले लिया।

इस घटनाक्रम के बाद विशाल जैन ने ब्रह्मचारिणी दीदी को धमकी दी। मुनिश्री के आहार के बाद उसने व उसकी पत्नी सहित अन्य साथियों ने ब्रह्मणचारिणी दीदी से मारपीट शुरू कर दी। आरती दीदी ने बताया कि उन्हें बचाने के लिए उनके भतीजे मोहित व सुयश आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। मारपीट का आरोप लगाते समय ब्रह्मचारिणी आरती दीदी की आंखों से आंसू बहने लग गए थे। इस घटना से वह बहुत निराश नजर आ रही थी।

चश्मा भी तोड़ दिया

विवाद बढ़ता देख विशाल जैन ने इसके बाद अपने अन्य साथियों को भी यहां पर बुला लिया और जमकर उपद्रव किया। ब्रह्मचारिणी दीदी ने बताया कि मारपीट के दौरान उन्होंने जैसे-तैसे अपने को बचाया। इस बीच उनका चश्मा भी तोड़ दिया गया। मेरे भतीजे के साथ भी उन्होंने मिलकर मारपीट की।

दोनों पक्षों में जारी विवाद के बाद वहां मौजूद लोग जो पूरा घटनाक्रम देख रहे थे बीच बचाव में उतरे और उन्होंने इस मामला शांत कराया। घटना के बाद थाने आकर शिकायत की है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और उनकी शिकायत ले ली है। इस मामले की जांच के बाद की स्पष्ट होगा कि विवाद का असली कारण क्या है।

About rishi pandit

Check Also

बुंदेलखंड की अयोध्या ओरछा में रामनवमी की धूम, बुंदेली बधाई गीत पर झूमें श्रद्धालु

निवाड़ी बुंदेलखंड की अयोध्या ओरछा में आज रविवार को रामनवमी की धूम है, जहां पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *