Tuesday , October 8 2024
Breaking News

फिजिक्स का नोबेल अवार्ड मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क बनाने वाले वैज्ञानिकों को मिला

स्टॉकहोम
फिजिक्स के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। इस साल यह सम्मान वैज्ञानिक जॉन होपफील्ड और जेफ्री हिंटन को दिया जाएगा। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने पुरस्कार देने वाली संस्था के हवाले से बताया कि इन वैज्ञानिकों को आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क के भीतर मशीन लर्निंग को सक्षम बनाने से जुड़े आविष्कार के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा।

गौरतलब है कि नोबेल प्राइज के साथ 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन ($1.1 मिलियन) की पुरस्कार राशि दी जाती है, जिसे विजेताओं के बीच साझा किया जाता है, अगर यह एक से अधिक हैं को। फिजिक्स के लिए यह पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा प्रदान किया जाता है।

अमेरिका में ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी के पियरे अगस्टीनी, जर्मनी में मैक्स प्लांक इंस्टीट्यूट ऑफ क्वांटम ऑप्टिक्स तथा लुडविग मैक्सिमिलियन यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनिक के फेंरेस क्रौस और स्वीडन स्थित लुंड यूनिवर्सिटी की एने लुइलिये को इस सम्मान से नवाजा गया था। नोबेल पुरस्कार में 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (10 लाख अमेरिकी डॉलर) की नकद राशि प्रदान की जाती है।

यह धन पुरस्कार के संस्थापक स्वीडिश नागरिक अल्फ्रेड नोबेल की संपत्ति में से दिया जाता है जिनका 1896 में निधन हो गया था। नोबेल पुरस्कार विजेताओं को नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर पर सम्मानित किया जाएगा। माइक्रो आरएनए की खोज के लिए अमेरिकी वैज्ञानिकों विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्रदान किये जाने की घोषणा सोमवार को की गई।

बुधवार को रसायन विज्ञान और बृहस्पतिवार को साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की जाएगी। शांति के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के लिए यह घोषणा 14 अक्टूबर को की जाएगी।

About rishi pandit

Check Also

इजरायली एयरस्ट्राइक में ढेर हिज्बुल्लाह के हथियारों का प्रमुख

बेरुत सुहैल हुसैन हुसैनी (Suhail Hussein Husseini)… हिज्बुल्लाह का वो कमांडर जो इस आतंकी संगठन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *