Monday , July 1 2024
Breaking News

Crime: सो रही पत्नी का पति ने घोंटा गला, खुद फंदे से लटका

Murder & sucide:digi desk/BHN/उज्जैन/ दुर्गा कालोनी में रहने वाले दंपती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पति फंदे पर लटका हुआ था तो पत्नी का शव पलंग पर पड़ा हुआ था। महिला के गले में दो रस्सियां मिली हैं। पुलिस के अनुसार पति ने गहरी नींद में सो रही पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी तथा खुद फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली।

चिमनगंज पुलिस ने बताया कि विनोद पुत्र मोहनलाल सोलंकी उम्र 29 वर्ष निवासी दुर्गा कालोनी गैरेज पर काम करता था। सोमवार सुबह विनोद व उसकी पत्नी शिवानी ने देर तक दरवाजा नहीं खोला तो स्वजन पहुंचे थे। दरवाजा नहीं खुलने पर स्वजन ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो उनके होश उड़ गए। विनोद फंदे पर लटका हुआ था और उसकी पत्नी शिवानी का शव पलंग पर पड़ा हुआ था। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। जांच के लिए एफएसएल अधिकारी अरविंद नायक मौके पर पहुंचे। विनोद की दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी। विनोद के पिता एमपीईबी से रिटायर्ड हैं। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

दो रस्सियाें से पत्नी का गला घोंटा

पुलिस ने बताया कि विनोद की पत्नी शिवानी के गले में दो रस्सियां थी। उसके मुंह से झाग भी निकल रहा था। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि शिवानी गहरी नींद में सो रही थी उसी दौरान विनोद ने उसके गले में नाड़े से गला घोंट दिया। शिवानी बचे ना इसके लिए दूसरी रस्सी से गला घोंटा और खुद फंदे पर लटक गया। शिवानी के गले में नाखून के निशान भी मिले हैं। विनोद ने जिस रस्सी से पत्नी का गला घोंटा था उसी रस्सी के दूसरे हिस्से से फंदा बनाकर उससे फांसी लगा ली।

About rishi pandit

Check Also

दर्दनाक मौत के सौदागर को हो फांसी की सजा युवती का परिवार मांग रहा इंसाफ

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही बीते बुधवार को गौरेला रेस्ट हाउस के पास मुंह में गमछा बांधे युवक ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *