Friday , October 4 2024
Breaking News

Navratri 9 Days Dress : इस नवरात्र नौ दिन पहने इन रंगों के कपड़े, मां भगवती सुन लेंगी हर प्रार्थना

इंदौर।  नवरात्रि एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जो नौ दिनों तक मनाया जाती है। प्रत्येक दिन देवी दुर्गा के अलग-अलग रूप को समर्पित होता है। इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू होकर 11 अक्टूबर को समाप्त होगी। नवरात्रि का प्रत्येक दिन एक विशिष्ट रंग से जुड़ा होता है, जिसका आध्यात्मिक महत्व है।

नवरात्रि के नौ दिनों में इन रंगों के कपड़े पहनें

दिनतारीखशुभ रंगदेवी का नाममहत्व
दिन 13 अक्टूबरपीलादेवी शैलपुत्रीखुशी और ऊर्जा का प्रतीक है।
दिन 24 अक्टूबरहरादेवी ब्रह्मचारिणीविकास, सद्धाव और नई शुरुआत का प्रतिनिधित्व करता है।
दिन 35 अक्टूबरस्लेटीदेवी चंद्रघंटास्थिरता और शक्ति को दर्शाता है।
दिन 46 अक्टूबरनारंगीदेवी कुष्मांडाउत्साह और ऊर्जा का प्रतीक है।
दिन 57 अक्टूबरसफेददेवी स्कंदमाताशांति और पवित्रता का प्रतिनिधित्व करता है।
दिन 68 अक्टूबरलालदेवी कात्यानीशक्ति और जुनून का रंग।
दिन 79 अक्टूबरनीलादेवी कालरात्रिराजसी ठाठ, शान और धन का प्रतिनिधित्व करता है।
दिन 810 अक्टूबरगुलाबीदेवी महागौरीकरुणा, सद्धाव और प्रेम का प्रतीक है।
दिन 911 अक्टूबरबैंगनीदेवी सिद्धिदात्रीआध्यात्मिकता, महत्वाकांक्षा और समृद्धि को दर्शाता है।

चार होती हैं नवरात्रियां

चैत्र व आश्विन माह में आने वाली नवरात्रियों के अलावा दो गुप्त नवरात्रियां भी होती हैं, जिसमें एक आषाढ़ और एक माघ में आती है। इस दौरान तांत्रिक साधनाएं की जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को बड़ी नवरात्र व अश्विन माह की नवरात्र को छोटी या शारदीय नवरात्र कहा जाता है।

About rishi pandit

Check Also

नवरात्री 2024 : मां दुर्गा की आराधना से धुल जाते हैं जन्म जन्मांतर के पाप

इस वर्ष 03 अक्टूबर से नवरात्रि अर्थात दुर्गा पूजा उत्सव प्रारंभ हो रहा है! हमारे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *