Saturday , October 31 2026
Breaking News

Crime: रेल ट्रैक पर डेटोनेटर लगाने के आरोपी साबिर से कुछ भी नहीं उगलवा पाई RPF, तीसरी बार लिया रिमांड पर

  1. साबिर को तीसरी बार फिर लिया रिमांड पर, दो दिन होंगे सवाल-जवाब
  2. इस गैंगमेन से आरपीएफ आठ दिन तक लगातार पूछताछ कर चुकी है
  3. पूछताछ के लिए तीन से पांच दिन की रिमांड अवधि पर्याप्त मानी जाती है

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा-बुरहानपुर रेल खंड स्थित सागफटा के पास रेल ट्रैक पर सेना की विशेष ट्रेन के सामने 10 डेटोनेटर विस्फोट के आरोपित गैंगमैन मोहम्मद साबिर को दो दिन की रिमांड पर आरपीएफ ने फिर लिया है। दो बार पहले भी उसे रिमांड पर लिया जा चुका है, लेकिन साबिर के मंसूबे और साक्ष्य जुटाने में आरपीएफ अब तक नाकाम रही है। अब उसे तीन अक्टूबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

आरोपित साबिर से आरपीएफ आठ दिन सतत पूछताछ कर चुकी है। इसके बाद भी पर्याप्त पुख्ता साक्ष्य और जानकारी हासिल नहीं कर पाने से अनुसंधान और कोशिशों पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारों का मानना है कि बड़े से बड़े अपराधी से पूछताछ के लिए तीन से पांच दिन की रिमांड अवधि पर्याप्त होती है।

इससे पहले साबिर का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। आरपीएफ की टीम दोपहर करीब तीन बजे गैंगमैन साबिर को लेकर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित रेलवे न्यायालय पहुंची।

यहां स्पेशल रेलवे मजिस्ट्रेट खंडवा अभिषेक सोनी के समक्ष पेश किया गया। आरपीएफ ने प्रकरण के संबंध में पूछताछ पूरी नहीं होने और साक्ष्य जुटाने का हवाला देकर उसकी रिमांड की मांग की।

इस पर न्यायालय ने तीन अक्टूबर तक की रिमांड पर आरपीएफ को सौंप दिया है। बताया जा रहा कि रिमांड अवधि में आरोपित साबिर से अन्य केंद्रीय एंजेंसियां भी पूछताछ कर सकती हैं कि कहीं उसकी संलिप्तता किसी आतंकी संगठन से तो नहीं।

About rishi pandit

Check Also

भूटान की ग्लेशियर झील फटने का 5 साल पहले मिला था अलर्ट, बंगाल तक बाढ़ का खतरा

 नई दिल्ली भूटान में गासा जिले के लुंगो इलाके में वाकिला पर्वत के नीचे समुद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *