Sunday , September 22 2024
Breaking News

Corona Update : अब उत्‍तर प्रदेश में बढ़े कोरोना के मामले, देश भर में 90 हजार नए केस, 700 से अधिक मौतें

Corona Update 3 April 2021:digi desk/BHN/  कोरोना महामारी की दूसरी लहर काबू में आती नजर नहीं आ रही। संक्रमण के नए मामले अंधाधुंध बढ़ रहे हैं। शनिवार को एक दिन में करीब 90 हजार केस सामने आए और सात सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश में तीन हजार से ज्यादा नए मामले भी पाए गए हैं और राज्य में एक महीने में ही 12 हजार से ज्यादा नए केस बढ़ गए हैं। इन आठ राज्यों के अलावा गुजरात, हरियाणा, राजस्थान और केरल में भी मामलों के बढ़ने का ट्रेंड बना हुआ है। देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना महामारी के चलते पिछले एक दिन में किसी की मौत नहीं हुई है। इनमें ओडिशा, असम, लद्दाख, दादरा एवं नगर हवेली और दमन व दीव, नगालैंड, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 89,129 नए मामले सामने आए, 714 लोगों की मौत हुई और 44,202 मरीज पूरी तरह से संक्रमण मुक्त भी हुए। कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 23 लाख 92 हजार से अधिक हो गया है। इनमें से अब तक एक करोड़ 15 लाख 69 हजार से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं और 1,64,110 की जान जा चुकी है।

महाराष्ट्र समेत आठ राज्यों से ही 81.42 फीसद नए मामले हैं। इनमें कर्नाटक, छत्तीसगढ़, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश शामिल हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 47,913 मामले मिले हैं और 481 की मौत हुई है और हालात में सुधार नहीं होने पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फिर से लॉकडाउन लगाने के संकेत दिए हैं। कर्नाटक से 4,991 और छत्तीसगढ़ से 4,147 नए मामले हैं। पंजाब में 57, छत्तीसगढ़ में 43, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 16-16 और केरल एवं दिल्ली में 14-14 और मरीजों की जान गई है।

About rishi pandit

Check Also

अमेरिका दौरे से ठीक पहले आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी धमकी

नई दिल्ली खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *