Sunday , September 22 2024
Breaking News

Covid-19: रॉबर्ट वाड्रा कोरोना संक्रमित, प्रियंका वाड्रा ने खुद को किया क्वारंटाइन

Covid-19 Latest:digi desk/BHN/ देश में कोरोना की लहर तेजी से फैलती जा रही है। ताजा खबर है कि रॉबर्ट वाड्रा कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके बाद प्रियंका गांधी ने भी खुद को क्वारटाइन कर लिया है। इसके कारण प्रियंका गांधी के आगामी चुनाव प्रचार कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं। डॉक्टरों की सलाह के बाद प्रियंका गांधी ने यह फैसला लिया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए बताया, हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूँगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूँ। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूं।

कोरोना पर कैबिनेट सेक्रेटरी की राज्यों के मुख्य सचिवों से बैठक

कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर एहतियाती उपायों को लेकर केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गाबा ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के साथ चर्चा की। इस बैठक के नतीजों पर आधारित स्टोरी। पिछले 24 घंटे में देश में 81 हजार से ज्यादा नए मामले आए हैं और 469 लोगों की मौत हुई है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना की स्थिति भयावह होती जा रही है। महाराष्ट्र के बाद सर्वाधिक मामले छत्तीसगढ़ में ही सामने आ रहे हैं। इनमें भी रायपुर और भिलाई-दुर्ग शीर्ष पर हैं। स्थिति गंभीर होने के कारण शुक्रवार सुबह भिलाई-दुर्ग में लाकडाउन की घोषणा कर दी गई है। रायपुर में भी कंटेनमेंट जोनों की संख्या बढ़ती जा रही है।

About rishi pandit

Check Also

अमेरिका दौरे से ठीक पहले आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी धमकी

नई दिल्ली खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *