Thursday , September 19 2024
Breaking News

परिणीति चोपड़ा ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से जुड़ा पोस्ट शेयर किया

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है और फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' से जुड़ा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

परिणीति चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में काम किया था। इस फिल्म में वाणी कपूर भी लीड रोल में थीं। वर्ष 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म के प्रदर्शन के 11 साल पूरे हो गये है। परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म से सुशांत सिंह राजपूत की खूबसूरत यादें साझा कीं।

परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शुद्ध देसी रोमांस का गाना बज रहा है और परिणीति-सुशांत की झलकियां भी हैं। क्लिप को शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन में लिखा, यह पसंद आया। मिस यू सुशांत। हमें इसमें कितना मजा आया था।

About rishi pandit

Check Also

‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के गाने ‘तुम जो मिले हो’ का टीज़र जारी

मुंबई, राजकुमार राव और त्रिप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *