Friday , October 30 2026
Breaking News

Satna: वन विभाग एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा सेहरूआ में लगाया गया जागरूकता शिविर


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा निर्देशानुसार पीएम जनमन योजना में 10 सितम्बर 2024 तक मैहर जिले के ग्राम बैहार ग्राम पंचायत सेमरा विकासखण्ड मैहर एवं ग्राम सेहरूआ नम्बर-2 ग्राम पंचायत सिलपरी विकासखण्ड अमरपाटन में चिन्हित बैगा (पीवीटीजी) ग्रामों में विशेष शिविर लगाये जाकर प्रधानमंत्री जनमन कार्यकम (जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान) अंतर्गत कियान्वयन की जा रही योजनाओं की जानकारी से पीवीटीजी समुदाय को जागरूक/अवगत कराने के लिए प्रचार-प्रसार के निर्देश दिये गये हैं।
प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान पी.एम. जनमन 2 के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत सिलपरी अंतर्गत ग्राम सेहरूआ नम्बर-2 में वन विभाग एवं उद्यानिकी विभाग तथा अन्य विभागों द्वारा बैगा जनजाति के हितग्राहियों को जागरूकता का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उद्यानिकी विभाग द्वारा एक बैगा परिवार को 5 फलदार पौधे निःशुल्क प्रदान किये गये।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *