Friday , September 20 2024
Breaking News

राजस्थान-सिरोही में BJP की हुए राष्ट्रीय सदस्यता कार्यशाला, 200-200 सदस्य बनाने का मिला लक्ष्य

सिरोही.

सिरोही स्थित डाक बंगले में भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को लेकर सिरोही नगर मंडल के बूथ अध्यक्षों की बैठक हुई। इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेंद्र माली ने की। कार्यशाला में सदस्यता अभियान के जिला सहसंयोजक महिपाल चारण ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को सदस्यता अभियान को संगठन के महापर्व के रूप में मनाना है। पार्टी ने लोगों को सदस्य बनाने के लिए चार तरह की व्यवस्थाएं की हैं।

इसमें ऑनलाइन, नमो एप, क्यूआर कोड और फार्म भरकर सदस्य बनाया जा सकता है। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को अपने वार्ड से 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। कार्यशाला में वक्ताओं का कहना था कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा संगठन है, जिसमें हरेक कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित एवं लोक कल्याणकारी कार्यों की बदौलत आज संगठन विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है। इस गौरव में जमीनी स्तर के हरेक कार्यकर्ता की अहम भूमिका है। भाजपा नगर मीडिया प्रभारी अमृत सुथार ने बताया कि भाजपा की सदस्यता अभियान पर मौजूद ,भाजपा नगर संयोजक अजय भट्ट, महामंत्री प्रकाश पटेल, रामलाल परिहार, उपाध्यक्ष गोविंद माली, युवामोर्चा सदस्यता अभियान सहसंयोजक अनिल प्रजापत, दमयंती डाबी, मनी देवी, रणछोड़ प्रजापत, गोविंद सैनी, जब्बरसिंह चौहान, सुनील गुप्ता, भवर माली, मदन सेन, प्रकाश मेघवाल, प्रवीण राठौड़, चुनीलाल पटेल, रामेश्वर कैंसरा, सोनिया, पंकजभाई, इरशाद क़ुरैशी, दिनेश माली, मनीष प्रजापत, हितेश माली, रतन प्रजापत, कैलाश मेघवाल, मोंटूसिंह एवं शैतानसिंह खरोर मौजूद रहे।

About rishi pandit

Check Also

देश के सबसे लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे की खराब गुणवत्ता फिर सामने आई, कुतर रहे चूहे

जयपुर देश के सबसे लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे की खराब गुणवत्ता फिर सामने आई है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *