Sunday , September 22 2024
Breaking News

Saptahik Rashifal 21 to 27 March: निजी जीवन में बदलाव, व्यावसायिक जीवन में उतार-चढ़ाव के योग

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल): कुछ बंधन मुक्त महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर मानकों व नियमों का अनुसरण करने के बजाय अपनी रचनात्मकता व मौलिकता का प्रदर्शन करेंगे। लोगों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलेगी। घर व कार्यस्थल पर कुछ अप्रत्याशित चीजें घटित होंगी, जिनसे कुछ देर के लिए स्तब्ध हो सकते हैं। दूसरे क्या सोचते हैं, इसका विचार किए बिना निजी संबंधों व व्यावसायिक जीवन के संदर्भ में दिल की सुनें व उसके अनुसार कार्य करें।शुभ अंक: 7 शुभ रंग: फॉरेस्ट ग्रीन

वृष (21 अप्रैल-21 मई): व्यावसायिक व निजी जीवन में यथार्थवादी व व्यावहारिक बनें। चीजें स्वत: परिवर्तित हो रही हैं। भविष्य की दिशा पाने के लिए कुछ समय इंतजार करें। योजनाएं मनमुताबिक फलीभूत न होने के चलते अप्रिय महसूस कर सकते हैं। फैसले लेने में दुविधा महसूस करेंगे। परिस्थितियां सदैव बदलती हैं। आपका वक्त भी बदलेगा। स्वयं को मौजूदा परिस्थितियों से अप्रभावित रखने की कोशिश करें। शुभ अंक: 10 शुभ रंग: रस्टी रेड
मिथुन (22 मई-21 जून): पारिवारिक, सामाजिक व आधिकारिक अवसरों पर आपकी उपस्थिति मायने रखेगी। दोस्ती व संबंधों से जुड़ी अतीत की यादें भावुक करेंगी। चेतना के प्रत्येक स्तर, शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक व आध्यात्मिक पर संतुलन बनाएं। व्यावसायिक व निजी जीवन में अज्ञात की ओर कदम बढ़ाते हुए आनंद का अनुभव करेंगे। निजी संबंधों को लेकर किसी बात को दिल पर लेने के बजाय सोच को सकारात्मकता प्रदान करें। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: अर्दी ब्राउन
कर्क (22 जून-22 जुलाई): व्यावसायिक योजनाओं पर अमल सुनिश्चित करेंगे, जिससे संतुष्टि मिलेगी। स्वयं को निखारने व मौलिकता को उभारने पर ध्यान देंगे। जिससे न सिर्फ आपका बल्कि अन्य लोगों का जीवन भी समृद्ध होगा। अपने अनुभव व कौशल का व्यवहार में उपयोग सुनिश्चित करेंगे। यह समय भय को छोड़कर जिंदादिली से जीने का है। युवाओं व बच्चों के सान्निध्य, खेल संबंधी गतिविधियों, योग व ध्यान से नई ऊर्जा प्राप्त करेंगे।
शुभ अंक: 6 शुभ रंग: पीच 
सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): निर्मल व उत्कृष्ट प्रभावों से जीवन स्पंदित होगा। निजी जीवन में बदलाव व व्यावसायिक जीवन में उतार-चढ़ाव के योग हैं। सच की तलाश के लिए हृदय में झांकें। भावनात्मक संबंधों में मौन वायदे व प्रतिबद्धताएं उन्हें नया अर्थ देंगी। चेतना के उच्च स्तर पर पहुंचने पर सभी शंकाएं व द्वंद्व समाप्त हो जाएंगे। साहस के साथ चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने में आप सक्षम हैं। सीमाओं से परे जाकर जीवन को पुनपर्रिभाषित करेंगे। शुभ अंक: 17 शुभ रंग: स्टील ब्लू
कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): यात्रा या निवास परिवर्तन की स्थिति बन सकती है। चीजें तेजी से घटित होंगी व त्वरित निर्णय लेने पड़ेंगे, अन्यथा किसी अहम गठजोड़ या अनुभव को गंवा सकते हैं। आंतरिक बदलाव के साथ ही निजी व व्यावसायिक जीवन में नई शुरुआतें होंगी। आपके लिए लक्ष्य से ज्यादा यात्रा अहम है। नए माहौल, संस्कृति, दोस्तों को खुशी से स्वीकार करेंगे। सुखद समाचार मिलेगा। किसी नए विचार या व्यक्ति के प्रेम में पड़ सकते हैं। शुभ अंक: 8 शुभ रंग: रेड
तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): मानसिक स्पष्टता हासिल करेंगे। अतीत के भार से मुक्त होकर निजी व व्यावसायिक लक्ष्यों पर संपूर्ण ऊर्जा लगाएंगे। पारिवारिक विवाद के शांतिपूर्ण हल पर पहुंचेंगे। कार्यस्थल व निजी संबंधों की सीमाओं से निकलकर प्राथमिकताएं तय करेंगे। सत्य को इंगित करने के क्रम में दूसरों के साथ खुद को तकलीफ दे सकते हैं। निजी व व्यावसायिक जीवन में अंतर्दृष्टि व समझदारी बनाने का यह समय है। नई शुरुआतें होंगी। शुभ अंक: 1 शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन
वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर): दैनिक जीवन की जिन सामान्य चीजों को पहले नजरअंदाज करते थे, अब उन्हीं में सौंदर्य व खुशी महसूस करेंगे। साफ-सफाई, बागवानी, भोजन पकाना रोजमर्रा के कार्य हैं, लेकिन उन्हें प्यार व खुशी से किया जाए तो आनंद का सबब बन जाते हैं। सरल व सहज दृष्टिकोण जीवन में आगे ले जाएगा। दूसरों को भी वैसा ही दृष्टिकोण अपनाने को प्रेरित करेंगे। पर्दे के पीछे रहकर काम करना ज्यादा फायदेमंद होगा।
शुभ अंक: 8 शुभ रंग: डीप रेड
धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर): जीवन की गतिविधियों में हिस्सा लेते हुए उनका आनंद उठाएं। सूर्योदय, सूर्यास्त व नित्य घटित होने वाली चीजों के सौंदर्य से स्वयं को विलग न करें। इनसे बोध होगा कि जीवन का प्रतिक्षण जादुई व मोहक है। अन्य के साथ मिलकर किसी कार्य को खूबसूरती से संपन्न करेंगे। निजी संबंधों को वायदों से मजबूती देंगे। पुराने मामले को चतुराई से हल करें। अहम बदलाव का योग है। अतीत की ओर देखे बिना कदम आगे बढ़ाएं। शुभ अंक: 4 शुभ रंग: ग्रीन
मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): व्यावसायिक जीवन में चुनौतीपूर्ण कार्य को चतुराई, कुशलता व साहस के साथ सफलतापूर्वक संपन्न करेंगे। हालांकि मामलों के अत्यधिक विश्लेषण के कारण निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे। मानसिक तनाव से दूरी बनाएं, अन्यथा स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। प्रियजनों के बीच जिंदादिल व खुशमिजाज रहें। नकारात्मक कल्पनाएं परेशान करेंगी, पर ऐसा कुछ घटित नहीं होने वाला है। योग व ध्यान करें।
शुभ अंक: 9 शुभ रंग: पीकॉक ब्लू
कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी): अतीत के घाव तकलीफ देंगे, यह समय उनका अंदरूनी उपचार करने का है। इसके लिए खुद को तैयार कर चुके हैं ताकि भविष्य की ओर कदम बढ़ा सकें। जीवन में प्रेम व सुकून रहेगा। आंतरिक व बाह्य संघर्षों पर विजय प्राप्त करेंगे। जीवन के सभी क्षेत्रों में आप उत्साह से परिपूर्ण हैं, पर संयम के आवरण के पीछे उसे छिपाए रखते हैं। आपका रहस्यमय व्यक्तित्व दिलचस्प लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: व्हाइट
मीन (20फरवरी-20मार्च): पहेली सुलझने के साथ ही जीवन की तस्वीर स्पष्ट होगी। साथ ही कुछ चीजों का अंत व नई शुरुआत होगी। निजी व व्यावसायिक जीवन में शांति व सौहार्द रहेगा। जो चीजें मस्तिष्क पर हावी थीं, उनका अंत होगा व नए विचारों के लिए स्थान बनेगा। इसका जश्न मनाएं। पारिवारिक विवाद का हल करेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। मेहमान दस्तक दे सकते हैं। नए अवसरों में भाग लेकर अपने कौशल को अभिव्यक्ति देंगे।
शुभ अंक: 21 शुभ रंग: रॉयल ब्लू

About rishi pandit

Check Also

गुड़हल का फूल पैसों की तंगी करेगा दूर, वास्तु के इन 5 उपायों को आजमाकर तो देखें, खुल जाएगा किस्मत का दरवाजा

वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें आजमाने से आपकी सोई हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *