Sunday , September 22 2024
Breaking News

Corona virus:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोरोना पाजिटिव, ऐम्स में भर्ती, हालत स्थिर

#lockdown2021:digi desk/BHN/ क्या देश एक बार फिर लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है? कोरोना के तेजी से बढ़ते केस और लोगों की लापरवाही देखते हुए इस बात की आशंका जताई जा रही है। लोग मास्क पहनने और शारीरिक दूरी का पालन करने के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। यही कारण है कि महाराष्ट्र, पंजाब और मध्य प्रदेश में नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन लगाया गया है। इस बीच, खबर है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इस वजह से उन्हें ऐम्स में भर्ती किया गया है। उनकी हालत स्थिर है। इससे पहले खबर आई थी कि किसान आंदोलन से जुड़ी आई एक खबर ने हड़कंप मचा दिया है। खबर है कि दिल्ली की टिकरी बॉर्डर पर आंदोलन में हिस्सा ले चुके और पंजाब समेत अनेक स्थानों पर प्रदर्शन कर चुके किसान नेता जोगिंदर सिंह कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं। जोगिंदर सिंह को बठिंडा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बीते 24 घंटों में जो नए केस सामने आए हैं, इनमें पांच राज्यों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। ये राज्य हैं, महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, कर्नाटक और छत्तीसगढ़। इस बीच, देश के कई शहरों में शनिवार रात से सोमवार सुबह तक पूर्ण लॉकडाउन की तैयार हो गई है। इनमें मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल और जबलपुर भी शामिल है। तीन शहरों में शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक यानी कुल 32 घंटे का लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया गया है। 31 मार्च तक इन तीन शहरों में स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे। इस दौरान आवश्यक सेवाएं और उद्योग चालू रहेंगे। बिना अनुमति सामाजिक समारोह भी नहीं आयोजित किए जाएंगे।

 

About rishi pandit

Check Also

अमेरिका दौरे से ठीक पहले आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी धमकी

नई दिल्ली खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *