- प्रवेश के लिए विशेष काउंसलिंग प्रक्रिया समाप्त
- विशेष सीएलसी में करीब 40 हजार प्रवेश हुए
- अब काउंसलिंग का अगला चरण नहीं होगा
भोपाल। प्रदेश के 1336 कालेजों में यूजी व पीजी की 5.91 लाख खाली सीटों को भरने के लिए विशेष कालेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) चलाई जा रही है। अब तक यूजी व पीजी में यूजी में 4.88 लाख प्रवेश हुए हैं। पांच चरण की काउंसलिंग के बाद भी करीब आधी सीटें खाली रह गई। यूजी में 3.80 लाख और पीजी में 1.08 लाख विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। यूजी व पीजी में खाली सीटों को भरने लिए इस साल कालेज स्तर पर विशेष काउंसलिंग प्रक्रिया चलाई गई। अधिकारियों का कहना है कि अब काउंसलिंग का अगला चरण नहीं चलाया जाएगा।
विशेष सीएलसी में करीब 40 हजार प्रवेश हुए
विशेष सीएलसी में प्रवेश के लिए शनिवार को अंतिम तारीख थी। यूजी व पीजी में करीब 40 हजार प्रवेश हुए हैं। कालेजों में खाली सीटों के आधार पर प्रवेश दिया गया। सोमवार को सभी महाविद्यालय अपने यहां की रिक्त सीटों की सूची चस्पा करेंगे।
पाठ्यक्रम सीट -प्रवेश -खाली सीटें
यूजी | 8.25 लाख | 3.80 लाख | 4.45 लाख |
पीजी | 2.13 लाख | 1.08 लाख | 1.05 लाख |
कुल | 10.39 लाख | 4.88 लाख | 5.50 लाख |