Friday , May 16 2025
Breaking News

Satna: लाडली बहना योजना की राशि से सरोज ने किया सुख-सुविधाओं का विस्तार

सफलता की कहानी

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के सफल क्रियान्वयन से घरेलू महिलाओं की जरूरतों के साथ उनके सपने भी पूरे हो रहे हैं। जिससे उनके और परिवार के जीवन स्तर में बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। मैहर नगर के वार्ड क्रमांक-24 में रहने वाली सरोज सिंह की कहानी भी कुछ इसी प्रकार है। लाडली बहना की राशि जोडकर सरोज ने अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ ही घर की सुविधाओं में विस्तार कर लिया है।
सरोज सिंह बताती है कि पहले उन्हें अपनी तथा बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में परिवार वालों पर आश्रित रहना पडता था। लेकिन प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बना दिया है। सरोज ने बताया कि लाडली बहना योजना की राशि के बल पर उन्होंने गर्मी में किस्त से महाराजा कंपनी का कूलर खरीदा। जिससे उन्हें भीषण गर्मी से राहत मिली। साथ ही योजना से मिलने वाली राशि से पूरा किस्त भी पूरी हो गई है। अब उन्होंने एलजी कंपनी का फ्रीज भी किस्त में उठा लिया है। योजना से मिलने वाली राशि से फ्रीज की किस्त पूरी हो जाने के बाद अब उनका इरादा स्मार्ट टीवी खरीदने का है। सरोज सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हदय से धन्यवाद दिया है।

जनरल स्टोर एवं किराना की दुकान खोलकर केषकली बनी लखपति दीदी

आजीविका मिशन के तहत स्व-सहायता समूह से जुडकर महिलायें अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ लखपति दीदी बन रही है। ऐसी ही एक कहानी है सतना जिले के विकासखण्ड नागौद अंतर्गत ग्राम दुरेहा में रहने वाली 40 वर्षीय केशकली कुशवाहा की। केशकली कुशवाहा गीता स्व-सहायता समूह से जुडकर जनरल स्टोर एवं किराना की दुकान खोलने के बाद अब 12 हजार रूपये प्रति माह आमदनी कमा रही है और लखपति दीदी बन चुकी है। इससे न केवल उनके परिवार की आर्थिक में सुधार हुआ है, बल्कि गांव-समाज में मान-सम्मान भी बढा है।
केशकली कुशवाहा बताती है कि गीता स्व-सहायता से जुडने के बाद उन्हें म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत धन राशि प्राप्त हुई। इस ऋण से उन्हें अपनी जरूरते पूरी करने में मदद मिली और वह कम ब्याज पर ऋण प्राप्त करने के बारे में अस्वस्थ हुई। उसके बाद 50 हजार रूपये का ऋण प्राप्त होने पर उन्होंने जनरल स्टोर एवं किराना दुकान का संचालन शुरू किया। अपनी लगन और कड़ी मेहनत से शुरूआती वर्ष में ही उनकी मासिक आमदनी बढकर 12 हजार रूपये से अधिक हो गई है। इस प्रकार केशकली कुशवाहा ने गांव में एक मिशाल कायम कर अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायक कार्य किया है। जीवन में आये बदलाव और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए केशकली कुशवाहा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रति हदय से आभार व्यक्त किया है।

About rishi pandit

Check Also

उज्जैन सिंहस्थ 2028 को लेकर शहर में विभिन्न मार्गों का चौड़ीकरण का काम जारी

उज्जैन उज्जैन सिंहस्थ 2028 को लेकर शहर में विभिन्न मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *