Saturday , October 31 2026
Breaking News

National: अलकायदा के 14 आतंकी गिरफ्तार… डॉक्टर निकला मास्टरमाइंड, UP से लेकर राजस्थान तक फैला नेटवर्क

  1. झारखंड में डॉक्‍टर था आतंकियों का सरगना
  2. ऑपरेशन में अभी तक 17 स्‍थानों पर छापेमारी
  3. पूछताछ के बाद और संदिग्‍धों की धरपकड़ संभव

नई दिल्ली। भारत में आतंकी संगठन अलकायदा के बड़े नेटवर्क का पता चला है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और राजस्थान तथा यूपी एसटीएफ ने मिलकर अलग-अलग स्थानों से अलकायदा के 14 आतंकियों को पकड़ा है।

आतंकियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है। राजस्थान के भिवाड़ी से 6 आतंकी पकड़े गए हैं, जबकि झारखंड और यूपी से आठ आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने बताया कि अल कायदा मॉड्यूल से जुड़े 14 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। संदिग्ध अलग-अलग राज्यों के थे, जिनका मुखिया इश्तियाक झारखंड में डॉक्टर था।

फिलहाल विभिन्न स्थानों पर पूछताछ चल रही है। कुछ और संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा सकता है। कई स्थानों से हथियार, गोला-बारूद, साहित्य आदि की बरामदगी की जा रही है। ऑपरेशन जारी है और अब तक 17 जगहों पर छापेमारी की गई है।

About rishi pandit

Check Also

BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त’, कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय का अखिलेश पर तीखा हमला

BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *