Sunday , September 22 2024
Breaking News

Rape Crime : शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म,  युवक गिरफ्तार

Rape crime:digi desk/BHN/ भोपाल तलैया थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता युवक के घर खाना बनाने जाती थी।

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्षीय महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह लोगों के घर खाना बनाने का काम करके गुजर-बसर करती है। तलैया क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाला आरिफ खान दवा प्रतिनिधि का काम करता है। मूलत: शाजापुर निवासी आरिफ ने डेढ़ वर्ष पहले खाना बनवाने के लिए महिला को घर बुलाना शुरू किया। कुछ दिन बाद आरिफ ने शादी करने का भरोसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। वह आए दिन महिला से दुष्कर्म करने लगा। महिला ने जब उससे शादी करने के लिए स्पष्ट बताने को कहा तो आरिफ ने साफ मना कर दिया। इसके बाद पीड़ित महिला ने बुधवार को थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए गुरुवार को आरोपित आरिफ को इमामी गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।

लिव-इन रिलेशन में रखा, बेटा भी हुआ, शादी करने से मुकर गया

कोहेफिजा थाना पुलिस ने एक 33 वर्षीय महिला की शिकायत पर उसके लिव-इन पार्टनर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली महिला का परिचय वर्ष 2009 में प्रयाग तिवारी से हुआ था। दोनों सहमति के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। उनका एक पांच साल का बेटा भी है। इस दौरान महिला ने कई बार प्रयाग से विधिवत शादी करने की बात की, तो वह टाल देता था। हाल ही में प्रयाग ने महिला से शादी करने से साफ मना कर दिया। परेशान होकर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने प्रयाग के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।

About rishi pandit

Check Also

किल्लैाद के मप्र ग्रामीण बैंक का मामला, कैशियर के पास रखे 23 हजार रुपये चुराकर आउटसोर्स कर्मचारी फरार, केस दर्ज

खंडवा बैंक में आउटसोर्स कर्मचारी द्वारा काउंटर से रुपये चोरी करने का मामला सामने आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *