Friday , October 25 2024
Breaking News

Satna: मुख्य सचिव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से की राजस्व महाअभियान की समीक्षा


सड़कों से गौवंश हटाने के लिए तत्परता से कार्यवाही करें – मुख्य सचिव


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ प्रदेश की मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को राजस्व महाअभियान के संबंध में निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि राजस्व महाअभियान में पूरे प्रदेश में अच्छा कार्य हो रहा है। अभियान के दौरान अब तक नामांतरण के एक लाख 916 तथा नक्शा तरमीम के 26 लाख 19 हजार 112 प्रकरण निराकृत किए गए हैं। कलेक्टर अभियान की सतत समीक्षा करके लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण कराएं। नामांतरण तथा अभिलेख में सुधार के प्रकरण प्राथमिकता से निराकृत करें। नक्शा तरमीम के प्रकरणों के लिए विशेष प्रयास करें। नामांतरण के नए प्रकरणों में नक्शा तरमीम तत्काल करा दें। किसान सम्मान निधि के ई केवाईसी से जुड़े सभी प्रकरणों का भी 31 अगस्त तक अनिवार्य रूप से निराकरण कराएं। जिन जिलों में प्रगति कम है वहाँ के कलेक्टर विशेष ध्यान दें। मुख्य सचिव ने राजस्व महाअभियान में श्रेष्ठ कार्य करने वाले जिलों को बधाई दी। सतना के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर अनुराग वर्मा, अपर कलेक्टर स्वप्निल वानखडे, सीईओ जिला पंचायत संजना जैन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इसी प्रकार मैहर कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड, सीएमओ मैहर लालजी ताम्रकार, सीएमओ अमरपाटन सुष्मा मिश्रा, पशुपालन एवं डेयरी प्रदीप दिवेदी, जनपद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिले के सेहरूआ एवं बैगा जनजाति के हितग्राहियों को लाभांवित करने हेतु शिविर लगाये जायें-कलेक्टर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम के तहत 1 सितंबर को बैगा जनजाति के परिवारों को वर्चुअल संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एकलव्य आवासीय विद्यालय में होगा। कलेक्टर रानी बाटड ने संबंधित विभागो को मैहर जिले के सेहरुआ, बैहर के निवासी बैगा जनजाति के प्रत्येक व्यक्ति तक सभी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु स्थानीय स्तर पर शिविर कैंप लगाने के निर्देश दिए है। साथ ही बीएसएनएल विभाग को ग्राम सेहरूआ में टावर लगाने हेतु पत्र जारी किया गया है। कलेक्टर ने मेडीकल की मोबाईल वाहन सुविधा, नल जल योजना, आंगनवाड़ी एवं 2.85 किमी सड़क निर्माण कराने के लिये भी निर्देश दिए है। इस दौरान कलेक्टर ने कहा की जिन विभागो को कार्य अधूरा या शुरू नही किया गया है, उन्हे जल्द से जल्द पूरा किया जाये।

स्टाम्प राजस्व वसूली के बडे़ बकायादारों से होगी वसूली

प्रमुख सचिव मुद्रांक शुल्क एवं महानिरीक्षक पंजीयन के निर्देशानुसार कलेक्टर आफ स्टाम्प के कार्यालय में बकाया राजस्व के गतिशील प्रकरणों में तेजी लायी जाएगी। जिला पंजीयक डॉ. कीर्ति सिंह ने बताया कि सतना और मैहर जिले के बड़े राजस्व बकायादारों को आरआरसी के प्रकरणों में कई बार मांग पत्र एवं कुर्की वारंट जारी करने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं कराई जा रही है।
प्रमुख सचिव के निर्देशों के परिपालन में राजस्व वसूली के लिए लंबित आरआरसी के प्रकरणों में बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर म.प्र. भू-राजस्व संहिता की धारा 146, 147 के प्रावधानों के अनुसार वसूली के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। इस सूचना को चल सम्पत्ति की कुर्की वारन्ट की तामीली मानी जायेगी।
आरआरसी के बड़े बकायादारों में कटरा बाजार घंटाघर मैहर के विजय अग्रवाल पर 11 लाख 19 हजार 113 रुपए, मेसर्स जेपी एसोसिएट्स रीवा 2 करोड़ 14 लाख 38 हजार 712, मेसर्स जेपी एसोसिएट रीवा 2 करोड़ 44 लाख 57 हजार 462, सतना के राजेंद्र नगर के डॉ. महेंद्र सिंह पर 10 लाख 75 हजार 272, पुष्पराज कॉलोनी के राकेश पाण्डेय 10 लाख 65 हजार 955, शास्त्री चौक सतना के रामचंदानी 15 लाख 75 हजार 201, सराय मोहल्ला मैहर के लक्ष्मी नारायण सोनी पर 47 लाख 43 हजार 807, राजेंद्र नगर के सुधीर राज अवस्थी पर 13 लाख 44 हजार, सुभाष चौक आशीष सरावगी पर 1 लाख 24 हजार 410, जीवन ज्योति कॉलोनी संगीता देवी चमडिया पर 1 लाख 85 हजार 940, डाली बाबा चौक के महेश कुमार सावनानी पर 2 लाख 94 हजार 100, हनुमान चौक की रश्मि अग्रवाल पर 1 लाख 13 हजार 664, बुढ़ार शहडोल के हर्षवर्धन सिंघानिया पर 7 लाख 16 हजार 813, कोठरा के योगेश सिंह पर 4 लाख 69 हजार 454, रगौली के कौशलेंद्र प्रताप सिंह पर 6 लाख 13 हजार 667, बिहारी चौक के सर्वर हुसैन पर 2 लाख 64 हजार 662, कृष्ण नगर के सुनील कुमार पर 67 हजार 312, खूंथी के ताज मोहम्मद पर 7 लाख 55 हजार 226, मैहर के दिनेश मिश्रा पर 2 लाख 90 हजार 586, महावीर मार्ग सतना के विपिन चौरसिया 5 लाख 38 हजार 890, प्रेम नगर सतना के रामनिवास शर्मा पर 1 लाख 26 हजार 518, भरहुत नगर की रीता गुप्ता पर 4 लाख 46 हजार 781, प्रतापपुर की रीतु त्रिपाठी पर 2 लाख 90 हजार 628, खारी रामपुर बघेलान के शंकरलाल पर 2 लाख 62 हजार, डेलौरा के बृजेन्द्र तिवारी पर 1 लाख 39 हजार 819 और सिंहपुर की चंपा देवी उरमालिया पर 9 लाख 11 हजार 763 रूपये की स्टाम्प राजस्व बकाया है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: कलेक्टर एवं एसपी ने किया चित्रकूट के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 26 एवं 27 अक्टूबर को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *