Monday , April 14 2025
Breaking News

MP: मप्र में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, पटरी पर लौटने लगी चिकित्सा व्यवस्था, एम्स भोपाल में जारी

  1. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश का दिखा असर
  2. जूडा एसोसिएशन के आह्वान पर लौटे डॉक्टर
  3. सभी मेडिकल कॉलेज-अस्पतालों में हड़ताल खत्म

भोपाल: जबलपुर हाई कोर्ट के आदेश पर मध्य प्रदेश में अधिकांश डाक्टर रविवार को हड़ताल से काम पर लौट आए। इससे पहले चिकित्सा संघों ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया। हालांकि कहा कि कोलकाता में दुष्कर्म के बाद प्रशिक्षु डाक्टर की हत्या के मामले में उनका विरोध-प्रदर्शन जारी रखेगा।

पटरी पर लौट रही चिकित्सा व्यवस्था

हड़ताल खत्म होने से प्रदेश में भोपाल, इंदौर, जबलपुर संभाग के सभी मेडिकल कॉलेजों और निजी व सरकारी अस्पतालों में हड़ताल खत्म होने से चिकित्सा व्यवस्था पटरी पर लौटती दिखी। हालांकि ग्वालियर में जूनियर डाक्टरों ने हड़ताल खत्म करने की बात तो कही लेकिन काम शुरू नहीं किया। अलबत्ता, भोपाल एम्स के डाक्टरों ने अभी हड़ताल खत्म नहीं की है।

उनका कहना है कि हड़ताल को लेकर राष्ट्रीय फोरम के निर्देश का इंतजार है। बता दें कि शनिवार को जबलपुर हाई कोर्ट ने डाक्टरों की हड़ताल पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि मरीजों की दिक्कतों को समझते हुए डाक्टर काम पर लौटें।

हाईकोर्ट के आदेश पर हड़ताल खत्म

हाई कोर्ट ने हड़ताल को अवैधानिक बताते हुए अपने पिछले आदेश का हवाला दिया, जिसमें बिना कोर्ट की अनुमति के किसी भी तरह की हड़ताल पर डाक्टरों के जाने पर रोक लगाई गई थी। इस मामले में हाई कोर्ट 20 अगस्त को भी सुनवाई करेगा।

जूनियर डाक्टर एसोसिएशन के प्रवक्ता डा. कुलदीप गुप्ता ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के सम्मान में हड़ताल तत्काल खत्म की गई है। हालांकि विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर के मास्टर प्लान में शामिल छावनी रोड और सुभाष मार्ग को चौड़ा करने का काम 15 अप्रैल के बाद शुरू हो जाएगा

इंदौर  केंद्र की मदद से बनाई जा रही मास्टर प्लान की 23 सड़कों में शामिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *