Thursday , September 19 2024
Breaking News

India Vs Spain: पेरिस ओलंपिक में भारत को मिला चौथा मेडल, भारतीय हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज

नई दिल्ली/ भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में चौथा पदक जीत लिया है। भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से हराया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने दो गोल किए।

हॉकी में भारत का यह चौथा कांस्य पदक है। इसके अलावा ओलंपिक इतिहास में आठ स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है। पिछले टोक्यो ओलंपिक में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

भारतीय टीम ने जीता कांस्य पदक

भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीत लिया है। स्पेन को 2-1 से हराया। मैच के 59वें मिनट में स्पेन टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन श्रीजेश ने सफलतापूर्वक बचाव किया।

भारत का पेनल्टी कॉर्नर सेव, सुखजीत को ग्रीन कार्ड

मुकाबले के 53वें मिनट में सुखजीत को कार्ड दिखाया गया। वे दो मिनट के लिए मैदान से बाहर चले गए हैं। 44वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोल नहीं हुआ। तीसरा क्वार्टर समाप्त हुआ। टीम इंडिया 2-1 की बढ़त बनाए हुए है। 15 मिनट का खेल बचा है।

भारत ने 2-1 की बढ़त बनाई

तीसरे क्वार्टर के 33वें मिनट में हार्दिक सिंह ने वीडियो रेफ्ररल की मांग की। इस पर रेफरी ने भारतीय टीम को पेनल्टी दी। इसका फायदा उठाते हुए हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर दिया। 35वें मिनट में स्पेन को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन अमित रोहिदास ने बचाव किया।

हरमनप्रीत का गोल, दोनों टीमें 1-1 से बराबर

टीम इंडिया ने स्कोर बराबर कर लिया है। 30वें मिनट पर पेनल्टी कॉर्नर पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल किया। इस गोल के साथ हाफ टाइम का स्कोर 1-1 से बराबर रहा।

बोर्जा लाकाले का गोल पोस्ट पर अटैक

मैच के 28वें मिनट में बोर्जा लाकाले ने गोल पोस्ट पर अटैक किया और भारत ने सफलतापूर्वक बचाव किया। स्पेन को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि श्रीजेश ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई और गोल होने नहीं दिया।

21वें मिनट में स्पेन को मिला पेनल्टी कॉर्नर

गोल करने के तुरंत बाद स्पेन को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि गोल नहीं हुआ। गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने बेहतरीन बचाव किया। 24वें मिनट में ललित और हार्दिक ने लगातार अटैक किए, लेकिन गोल करने में असफल रहें।

पहला क्वार्टर में नहीं हुआ गोल

भारत-स्पेन ब्रॉन्ज मेडल मैच के पहले क्वार्टर में एक भी गोल नहीं हुआ। 15 मिनट के खेल के बाद दोनों टीम गोल नहीं कर पाई। 18वें मिनट में स्पेन टीम को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। मार्क मिरालेस पोर्टियो ने गोल किया। टीम इंडिया 0-1 से पीछे हो गई है।

जोस बास्टेरा का अटैक

मुकाबले के नौवे मिनट में स्पेन के खिलाड़ियों ने मौका बनाया। स्पेनिश गोलकीपर जोस बास्टेरा ने अगुवाई की और जबरदस्त शॉट मारा। भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने सेव किया। मुकाबले के छठे मिनट में भारतीय खिलाड़ी सुखजीत सिंह ने डी के अंदर शॉर्ट को मिस कर दिया और गोल का मौका गंवा दिया।

About rishi pandit

Check Also

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट से पहले इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स का स्कैन होगा

लंदन इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की हैमस्ट्रिंग चोट का स्कैन पाकिस्तान के खिलाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *