Sunday , September 29 2024
Breaking News

अब सड़क पर नजर नहीं आएंगे 15 साल से पुराने सरकारी वाहन, जानें क्या है वजह

15 year old govt vehicles:digi desk/BHN/ केंद्र सरकार ने वाहन स्क्रैपिंग पॉलिसी को लागू करने लिए जल्द एक बड़ा निर्णय लेने वाली है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को अगर मंजूरी मिल गई तो 1 अप्रैल 2022 से 15 साल से ज्यादा पुराने वाहनों का रिन्यूअल नहीं होंगे। ऐसे में सड़कों पर 15 साल पुरानी सरकारी गाड़ियां नजर नहीं आएंगी। गर्वनमेंट ने नोटिफिकेशन जारी कर इस संबंध में नियमों में संशोधन कर सुझाव मांगे हैं।

बता दें लगातार बढ़ते प्रदूषण को काबू करने के लिए सरकार स्क्रैपिंग पॉलिसी लाई है। जिसमें पॉल्यूशन फैलाने वाले वाहनों को सड़क से हटाया जा सके। इसकी शुरुआत सरकारी विभागों से होगी। ये नियम केंद्रीय या राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेशों, सार्वजनिक उपक्रमों, नगरपालिका और स्वायत्त निकायों पर लागू होगा।

मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेट ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। ट्वीट में कहा है कि 1 अप्रैल 2022 से सरकारी विभाग 15 साल के बाद अपने वाहनों के पंजीकरण के प्रमाण पत्र का रिन्यूअल नहीं करवा पाएंगे। यह नियम सभी सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, नगर निकायों और स्वायत्त निकायों पर लागू होगा।

About rishi pandit

Check Also

वंदे भारत ट्रेन का डंका दुनियाभर में, जापान की बुलेट ट्रेन को पीछे छोड़ा, कई देशों ने खरीदने में दिखाई दिलचस्पी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक इन इंडिया नीति का पूरी दुनिया में डंका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *