Wednesday , September 18 2024
Breaking News

Crime: ममेरे भाई-बहन करना चाहते थे शादी, घर वालों ने किया इनकार, जहर खाकर दे दी जान

  1. खरगोन के चैनपुर और बिस्‍टान के थे दोनों
  2. जिला अस्पताल में रात में हुए थे भर्ती
  3. एक सप्ताह पहले ही घर से भाग गए थे

Madhya pradesh khargone cousin brother and sister wanted to get married family refused they committed suicide by consuming poison: digi desk/BHN/खरगोन। जिले के चैनपुर और बिस्टान क्षेत्र के नाबालिग प्रेमी व प्रेमिका ने कीटनाशक पीकर जान दे दी। दोनों एक सप्ताह पहले घर से भागे थे। मंगलवार रात को दोनों ने कीटनाशक पी लिया। गंभीरावस्था में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया था। यहां प्रेमी को मृत घोषित कर दिया।

बुधवार को सुबह प्रेमिका की मौत हुई है। दोनों आपस में रिश्तेदार है। पुलिस के अनुसार चैनपुर थाना क्षेत्र के नाबालिग प्रेमी और बिस्टान थाना क्षेत्र की नाबालिग प्रेमिका आपस में ममेरे भाई-बहन है।

दोनों का एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक सप्ताह पहले दोनों ने स्वजनों को शादी करने की इच्छा जताई तो उन्होंने इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों घर से भाग गए। मंगलवार रात को दोनों ने कीटनाशक पी लिया। गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया।

पोस्टमार्टम के दौरान लड़की पक्ष ने कीटनाशक दवा पिलाकर हत्या करने के गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान नाबालिग लड़की के पिता सहित स्वजनों ने बहस करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। पीएम और पुलिस विवेचना के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा होगा।

स्वजन बोले, भाई-बहन लगते हैं कैसे शादी करते

स्वजनों ने बताया कि दोनों भाई-बहन है। दोनों की शादी कैसे करते। दोनों नाबालिग थे। हमने दोनों को समझाइश दी, लेकिन वह नहीं माने। एक सप्ताह पहले घर से भाग गए। यहां जिला अस्पताल से हमें जानकारी मिली कि दोनों ने कीटनाशक पी लिया।

About rishi pandit

Check Also

राजधानी दिल्ली की नमकीन पानी वाली रिपोर्ट डरा रही है!किडनी की बीमारी होने का खतरा

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में, हर चार में से एक पानी के सैंपल में बहुत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *