Thursday , September 19 2024
Breaking News

MP: दिनदहाड़े महिला की हत्या, घर में घुसकर आरोपियों ने मारी गोली, पुलिस तलाश में जुटी

Madhya pradesh gwalior woman murdered in broad daylight in gwalior: digi desk/BHN/ ग्वालियर/ ग्वालियर में महिला की दिनदहाड़े हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि महिला जब अपने बेटे के साथ डॉक्टर से चेकअप कराकर घर लौट रही थीं तभी घर से कुछ ही दूरी पर दो नकाबपोश उनके पीछे-पीछे आ धमके। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने महिला के बेटे से चेन छीनने की कोशिश की, महिला ने बदमाशों का विरोध किया, इसी बीच बेटा अपनी मां को लेकर घर के अंदर जाने लगा। बदमाशों को जब चेन नहीं मिली तो उन्होंने महिला को गोली मार दी और फरार हो गए।

सीसीटीवी में कैद हुई हत्या की वारदात
मृतक महिला के रिश्तेदारों का आरोप है कि बदमाशों के निशाने पर उनका बेटा था। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है और कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना माधोगंज थाना क्षेत्र के गुढ़ा स्थित प्रीतम बिहार कॉलोनी की है। घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं ताकि बदमाशों की पहचान हो सके।

About rishi pandit

Check Also

राष्ट्रपति मुर्मू ने किए महाकाल के दर्शन, सफाई मित्रों का किया सम्मान, सीएम यादव ने की यह घोषणा

उज्जैन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पहली बार विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचीं। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *